Thursday | October 29, 2026
करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..       सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!       हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!       आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -       भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त       अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल      

हिमाचल | चंबा

चंबा में युवक की दर्दनाक हत्या, शरीर के 7 टुकड़े किए, बोरी में भर कर नाले में फेंका, शव की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल, शव की तस्वीरें वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर..

June 13, 2023 07:16 PM

चंबा में युवक की दर्दनाक हत्या, शरीर के 7 टुकड़े किए, बोरी में भर कर नाले में फेंका, शव की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल, शव की तस्वीरें वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर..

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के सात टुकड़े किए और फिर उन्हें बोरी में डालकर नाले में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच दबा दिया। मृतक युवक की पहचान सलूणी के गांव बादल निवासी मनोहर लाल (21) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हिंदू समुदाय के दलित युवक और दूसरे समुदाय की लड़की में प्रेम प्रसंग था। मगर, दोनों के परिवार में काफी समय से तनातनी चल रही थी। जब इस हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन भी मनोहर लाल लड़की से मिलने उसके घर गया था।

तब लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और नृशंस हत्या कर शव के सात टुकड़े किए। इसके बाद इन्हें बोरी में भरकर नाले में पत्थरों के नीचे दबा दिया। अब पुलिस इस मामले की कड़ियां जोड़ने और सबूत इकट्‌ठे करने में जुट गई है।

6 जून से लापता था मनोहर लाल

6 जून को मनोहर लाल के परिजनों ने पुलिस थाना किहार में बेटे की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की तो 9 जून को भांदल के नाले में युवक का शव 7 टुकड़ों में बरामद हुआ। इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना से जुड़ी वीडियों और कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठन भी भड़क गए हैं।

आरोपित परिवार के बहिष्कार का दावा

भांदल पंचायत में इस हत्याकांड के बाद अल्पसंख्यक समुदाय ने उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया है, जिसने दलित युवक की नृशंस हत्या की है। विशेष समुदाय के लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

शव की तस्वीरें वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई-SP

SP चंबा ने कहा कि सरकारी पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखे शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुई। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच में यदि हिरासत में लिए गए लोग दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला

हत्या का यह मामला दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा खतरनाक है। इसमें युवक की दोनों बाजू, दोनों टांगे, सर को धड़ से अलग किया गया। हत्या की इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी- SP

SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इसमें कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती है। अब तक इस हत्याकांड में नाबालिग लड़की के भाई-बहन, चाचा-चाची सहित पांच लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। DC चंबा अपूर्व देवगन ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपीली की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..

उड़ता हिमाचल: चंबा की 25 पंचायतें 'ड्रग रेड जोन' घोषित, तस्कर की 1.01 करोड़ की संपत्ति सीज, माफिया में खौफ!

सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!

हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान