21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल: बारिश ने बरपाया कहर; कुल्लू की गड़सा घाटी में फटा बादल, तीन पुल बहे, सड़कें और पांच मकान क्षतिग्रस्त, हिमाचल में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

July 25, 2023 12:06 PM

हिमाचल: बारिश ने बरपाया कहर; कुल्लू की गड़सा घाटी में फटा बादल, तीन पुल बहे, सड़कें और पांच मकान क्षतिग्रस्त, हिमाचल में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार  सुबह करीब 4:00 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से पंचानाला और हुरला नाला में बाढ़ आ गई। इससे पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 15 को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

कुल्लू गड़सा घाटी पंचानाला में बादल फटा..

तीन पुल भी बाढ़ में बह गए हैं। इसके साथ ही भुंतर-गड़सा मनियार सड़क मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। सरकारी व निजी भूमि को नुकसान के साथ ही कुछ मवेशी भी बह गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

पारली पंचायत से गड़सा तक घरों को छोड़कर भागे लोग

गड़सा घाटी में बादल फटने के बाद हुरला और पंचानाला में आई बाढ़ के बाद लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। नालों में बाढ़ आने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, बादल फटने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पिछले 16 दिनों में कुल्लू में 12 से अधिक बादल फटने की घटनाओं से पर्यावरणविद व स्थानीय लोग चितिंत हो गए हैं।

चुराह की पंचायत नेरा में भारी नुकसान

वहीं, चंबा जिले की चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत नेरा के वार्ड रलहेरा में वार्ड पंच के घर को खतरा पैदा हो गया है। रात को आई भारी बारिश से साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। इससे व्यापक नुकसान हुआ है।

दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार और गुरुवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 30 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। वहीं, सोमवार रात को धर्मशाला में 80.2, पालमपुर 50.6 और जोगिंद्रनगर में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक 44 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..