Thursday | November 12, 2026
हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत       शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..       असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..       संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..       कमोडिटी मार्केट अपडेट: सोने-चांदी के दामों में ठहराव, एमसीएक्स पर सामान्य सौदों का दौर शुरू       कच्चे तेल की कीमतों में नरमी: 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब फिसला ब्रेंट, भारतीय अर्थव्यवस्था को राहत       दीवाली ब्रेक के बाद आज खुलेगा शेयर बाजार: निफ्टी-सेंसेक्स में एक्शन की तैयारी, वैश्विक संकेतों पर टिकी नजरें       संगीत जगत में रीमिक्स बनाम ओरिजिनल की बहस: एआई जनरेटेड गानों पर गायकों ने जताई चिंता       सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'       देशभर में भाई दूज (यम द्वितीया) का पावन पर्व आज, बहने भाइयों के माथे पर लगाएगी मंगल तिलक      

हिमाचल

मंडी IIT के डायरेक्टर का दावा: बोले- जानवरों की हत्या से हिमाचल में हुई तबाही, इन्हें काटना बंद करना होगा, बच्चों को दिलाई मांस न खाने की शपथ, पढ़ें पूरी खबर..

September 08, 2023 07:51 AM

मंडी IIT के डायरेक्टर का दावा: बोले- जानवरों की हत्या से हिमाचल में हुई तबाही, इन्हें काटना बंद करना होगा, बच्चों को दिलाई मांस न खाने की शपथ, पढ़ें पूरी खबर..

 हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने प्रदेश में लैंडस्लाइड होने की अजीबो-गरीब वजह बताई है। उन्होंने कहा कि जानवरों की हत्या के कारण हिमाचल में लैंडस्लाइड हुए। निर्दोष जानवरों को काटना बंद करना होगा।

यह बात उन्होंने कब और कहां कही। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन उनका ये बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, इस वीडियो में वह बच्चों को मांस नहीं खाने की भी शपथ दिला रहे हैं।

डायरेक्टर बोले-निर्दोष जानवरों को काट रहे

छात्रों को संबोधित करते हुए बेहरा ने कहा कि अच्छे इंसान बनने के लिए आपको क्या करना होगा? मांस न खाएं। आप हिमाचल में निर्दोष जानवरों को काट रहे हैं। इसका पर्यावरण से भी संबंध है।लोग जानवरों की हत्या और पर्यावरण के बीच संबंध नहीं देख पाएंगे, लेकिन लैंडस्लाइड, बादल फटना और अन्य प्राकृतिक आपदाएं जानवरों के प्रति क्रूरता का प्रभाव हैं।

IIT की नहीं कोई प्रतिक्रिया

इस बीच IIT मंडी के निदेशक का यह बयान सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे लेकर जब IIT प्रबंधन का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला और न ही इस बयान पर IIT की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। IIT मीडिया सेल भी इस वीडियो को लेकर पुख्ता जानकारी साझा नहीं कर पाया।

उनकी टिप्पणियों ने नेटिजन्स की आलोचना को आकर्षित किया। यह पहली बार नहीं है जब बेहरा ने अपनी विवादित टिप्पणियों से विवाद खड़ा किया है। पिछले साल वे यह दावा करने के लिए सुर्खियों में आए थे कि वे पवित्र मंत्रों का जाप करके अपने दोस्त के अपार्टमेंट में परिवार को बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाने के लिए भूत-प्रेत भगाने के काम में शामिल थे।

इस तबाही के कारण जानने को सरकार ने बनाई कमेटियां

हिमाचल में इस बार बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है। इससे जान व माल का रिकॉर्ड नुकसान हुआ है। केंद्र व राज्य सरकार ने इस तबाही के कारण जानने के लिए अलग अलग स्तर पर कई कमेटियां गठित की हैं और वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश

कालका-शिमला रेलवे पर दौड़ेगी हाइड्रोजन टॉय ट्रेन! पर्यटकों को मिल सकती है बड़ी सौगात

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह दिन में होंगी छह बैठकें

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट

हिमाचल: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां: पटाखों के विवाद में पड़ोसी बना हैवान, थार से रौंदकर ली पति-पत्नी की जान; आरोपी PGI रेफर

बिना शिक्षक नहीं रुकेगी पढ़ाई: हिमाचल के 350 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई वर्चुअल क्लास की व्यवस्था