Thursday | October 29, 2026
करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..       सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!       हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!       आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -       भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त       अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल      

हिमाचल | चंबा

दुःखद हादसा : मंदिर से लौटते खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दादी-पोती सहित तीन की मौत, आठ घायल, पढ़ें पूरी खबर..

September 08, 2023 07:57 AM

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सिढ़कुंड माणी मार्ग पर बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से दादी-पोती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। चालक समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसा गुरुवार दोपहर बाद हुआ। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान सानवी (2) पुत्री यशपाल, मिमि देवी पत्नी रमेश और वीना पत्नी रोशन निवासी राजपुरा, जिला चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार ये लोग दवाट महादेव मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। वापस लौटते समय टरियू मोड़ के समीप चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां घायल महिला को टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चंबा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ सर्जन को आपातकालीन परिस्थिति में अस्पताल बुला लिया गया। सदर विधायक नीरज नैयर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। एसडीएम चंबा अरुण कुमार और तहसीलदार संदीप कुमार भी मौजूद रहे। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्ची की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की सूचीममता पत्नी यशपाल, पूजा पत्नी सत्यानंद, मीनाक्षी पत्नी जीवन, अर्श पुत्र सत्यानंद, रूही पुत्री जीवन, दिव्यांश पुत्र जीवन, यशी पुत्री सत्यानंद और चालक जीवन पुत्र रमेश निवासी राजपुरा।

एचआरटीसी बस की ट्रक से टक्कर, 18 यात्री घायलउधर, हिमाचल परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की बुधवार देर शाम मनाली से हरिद्वार जा रही बस की वीरवार तड़के 4 बजे उत्तराखंड के रुड़की के समीप एक ट्रक के साथ पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक-परिचालक सहित बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि अन्य आठ घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए रुड़की के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर डिपो की बस बुधवार शाम को मनाली से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। वीरवार तड़के चार जब बस रुड़की के निकट पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक सड़क के बीचों बीच अपनी गति को कम कर दिया। पीछे से आ रहा चालक इससे पहले कुछ समझ पाता बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस का फ्रंट शीशे टूटकर बिखर गए और बस चालक और परिचालक भी अपनी सीटों से उछलकर आगे आ गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से बस के चालक व परिचालक सहित चार लोगों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें रुड़की के निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करवाया गया है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की शिनाख्त सिद्धू राम (चालक), विनोद कुमार (परिचालक), हिमी देवी और श्याम लाल के रूप में हुई है। बस में सवार यात्री हेत सिंह और हिमी देवी को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ज्ञान सिंह और नारायण को जनरल वार्ड में दाखिल करवाया गया है। मामूली रूप से घायल अन्य 10 यात्रियों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद भेज दिया गया है। इधर, परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन और क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणु को घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए रुड़की भेजा गया है। उन्होंने बताया विभागीय स्तर पर हादसे के कारणों की जांच की रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..

उड़ता हिमाचल: चंबा की 25 पंचायतें 'ड्रग रेड जोन' घोषित, तस्कर की 1.01 करोड़ की संपत्ति सीज, माफिया में खौफ!

सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!

हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान