Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | किन्नौर

राज्यपाल शिव प्रताप का किन्नौर दौरा: चीन सीमा से सटी ITBP की पोस्ट पर पहुंचे, जवानों से संवाद कर बढ़ाया हौसला, पढ़ें पूरी खबर..

September 26, 2023 08:01 AM

राज्यपाल शिव प्रताप का किन्नौर दौरा: चीन सीमा से सटी ITBP की पोस्ट पर पहुंचे, जवानों से संवाद कर बढ़ाया हौसला..

किन्नौर: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को चीन सीमा से सटी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की फारवर्ड पोस्ट लेपचा पहुंचे। उन्होंने आईटीबीपी और सेना के जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल सोमवार से तीन दिवसीय जनजातीय जिला किन्नौर के दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने सैन्य शिविर समदो, लेपचा व सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उन्होंने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से बातचीत की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ हैं।

राज्यपाल का यह पहला किन्नौर दौरा है। सोमवार सुबह समदो हेलीपैड पहुंचने पर ब्रिगेडियर आरपी सिंह, लाहौल स्पीति व किन्नौर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पहली बार कोई विशिष्ट व्यक्ति पहुंचा लेपचा पोस्ट

आईटीबीपी की फारवर्ड पोस्ट लेपचा समुद्रतल से करीब 13, 000 फीट की ऊंचाई पर है। अधिकारियों के अनुसार, यह पहला अवसर है जब किसी विशिष्ट व्यक्ति ने इस पोस्ट का दौरा किया। नियंत्रण रेखा पर बनी इस पोस्ट से तिब्बत के तीन गांव चुरुप, शकटोट और घुमुर नजर आते हैं।

राज्यपाल को सैन्य अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जवान किस तरह विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात सीमा की चौकसी करते हैं। आईटीबीपी के कमांडेंट श्रीपाल ने बल की इस पोस्ट के बारे में बताया। समदो सैन्य शिविर में राज्यपाल व लेडी गवर्नर ने देवदार का पौधा रोपित किया।

'हमारी सेना सर्वश्रेष्ठ'

राज्यपाल ने कहा कि हमारे सैनिकों का उत्साह और देश के लिए समर्पण अद्भुत है, इसलिए हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेठ सेना है। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, किन्नौर की उपायुक्त तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं