Thursday | November 12, 2026
शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर       शेयर बाजार में तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, MSCI इंडेक्स बदलाव और तिमाही नतीजों से दिग्गज शेयरों में हलचल       आज रात सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल देव, कार्तिक शुक्ल तृतीया और सुकर्मा योग का बन रहा दुर्लभ संयोग       देवभूमि हिमाचल के मंडी में आज देव महावीर मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा, देव ध्वनियों से गूंजी घाटी       भारतीय आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक सम्मान: महाभारत की 307 साल पुरानी पांडुलिपि यूनेस्को की सूची में शामिल       उत्तराखंड में आज से शीतकालीन चारधाम यात्रा का आगाज, गुप्तकाशी पहुंची बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली       आज का पंचांग (गुरुवार, 12 नवंबर 2026): कार्तिक शुक्ल तृतीया और गुरुवार का शुभ संयोग, जानें आज के मंगलकारी मुहूर्त      

खेल

अर्शदीप-आवेश के तूफान में ढही साउथ अफ्रीका, भारत को मिला 117 रनों का टारगेट, पढ़ें पूरी खबर..

December 17, 2023 04:24 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही अपने चार विकेट खो दिए। ये चारों विकेट अर्शदीप सिंह ने झटके। अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स और रस्सी वैन डर डुसेन को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। बाद में अर्शदीप ने दूसरे ओपनर टोनी डी जोरजी और हेनरिक क्लासेन को आउट कर दिया।

अर्शदीप सिंह के बाद आवेश खान का जलवा देखने को मिला और उन्होंने लगातार गेंदों पर कप्तान एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को चलता किया। अफ्रीकी टीम की हालत खराब कर दी। फिर आवेश ने खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर और केशव महाराज को भी पवेलियन रवाना कर दिया। 73 रनों पर सात विकेट गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका 100 रन भी नहीं बना पाएगा, लेकिन एंडिले फेहलुक्वायो ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर साउथ अफ्रीका को 116 रनों के स्व पहुंचाने में मदद की।

फेहलुक्वायो ने तीन चौके और दो सिक्स की मदद से 49 गेंदों पर 33 रन बनाए। वहीं टोनी डी जोरजी ने 28 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और इतने ही सिक्स शामिल रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 10 ओवरों में 47 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं आवेश खान को चार, जबकि कुलदीप यादव को एक सफलता हासिल हुई।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

बुडापेस्ट 'टोटल चेस' में ऐतिहासिक उलटफेर: भारतीय जीएम वैशाली रमेशबाबू ने अमेरिकी दिग्गज हैंस नीमन को दी मात

टी20 में नया मिशन: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव बने मुंबई के कप्तान, दिग्गजों की वापसी

बारिश ने बिगाड़ा खेल: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द, सीरीज का रोमांच अब माउंट माउंगानुई पर टिका

सहवाग जूनियर का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा: आर्यवीर ने ठोके 160 रन, टीम इंडिया अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट कर लिया संन्यास

निशानेबाज जयपाल मालवीय ने रजत पदक जीतकर भारत को दिलाया पहला लॉस एंजिल्स ओलंपिक कोटा

अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और नेपाल की युवा टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश

पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज

दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज