हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 21, 2026
21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!      

हिमाचल | कुल्लू

कुल्लू में पहाड़ी से गिरी जिप्सी, 7 युवक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

March 12, 2024 06:03 PM
File Photo : सोशल मीडिया..

Kullu Road Accident: कुल्लू जिला मुख्यालय के पास पीज के लगधाड़ी में एक जिप्सी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी. इस हादसे में जिप्सी सवार 7 युवक घायल हो गए. जिनमें तीन के सिर पर गहरी चोटें आई है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

कुल्लू: (HD News); हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला मुख्यालय से लगते पीज के लगधाड़ी में एक जिप्सी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी. इस सड़क दुर्घटना में जिप्सी सवार 7 युवक घायल हो गए. जिन्हें ढालपुर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. वहीं, इनमें तीन युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई है और बाकी युवकों की हालत सामान्य है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम भी ढालपुर अस्पताल पहुंची और घायल युवकों के बयान दर्ज किए.

जानकारी के अनुसार यह सभी युवक अखाड़ा के रहने वाले हैं. यह पीज में देवता जमदग्नि ऋषि को फाग मेले का निमंत्रण देने के लिए जा रहे थे. ऐसे में लगधाड़ी के समीप अचानक सामने से एक छोटी बच्ची गाड़ी के सामने आ गई. जिस कारण ड्राइवर का नियंत्रण जिप्सी पर से खो गया और जिप्सी पहाड़ी से लुढ़कती हुई नीचे जा गिरी. गनीमत यह रही कि थोड़ी दूर जाकर ही जिप्सी एक पेड़ से टकरा गई. जिसके चलते जिप्सी रुक गई. वरना इस हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी.

जिप्सी के नीचे गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिप्सी से बाहर निकला. घायलों को गाड़ी के जरिए ढालपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. ढालपुर अस्पताल में चार युवकों की हालत अच्छी है. जबकि तीन युवकों के सिर में चोट आई हुई है.

एसपी कुल्लू डॉ गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है. वहीं, अब सभी युवकों की हालत भी बेहतर है.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..