Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | किन्नौर

किन्नौर के मलिंग में बर्फ पर फिसलने से सड़क पर पलटी HRTC बस, बाल-बाल बचे यात्री, पढ़ें पूरी खबर..

March 30, 2024 02:15 PM

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। रिकांगपिओ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मलिंग में अचानक बर्फ पर फिसलने से सड़क पर पलट गई।इससे हादसे के समय बस में बैठे 12 यात्रियों में दहशत व चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पढ़ें विस्तार से..

किनौर: हिमाचल के ट्राइबल जिला किन्नौर में आज सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। किन्नौर के नाको के समीप हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस बर्फ पर फिसलने के बाद सड़क पर पलट गई। इससे बस में सवार ड्राइवर व कंडक्टर सहित 12 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सूचना के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे HRTC की बस नंबर एचपी-25ए-5384 समदो से रिकांगपियो जा रही थी। इस दौरान बस नाको में बर्फ पर स्किड हो गई और सड़क पर पलट गई। यदि बस सड़क से बाहर खाई में गिरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता हो सकता था।

बस के पलटते ही मौके पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और रिकांगपियो अस्पताल ले गए।

सभी यात्री सुरक्षित : नेगी

परिवहन निगम के इंस्पेक्टर गोपाल नेगी ने बताया कि बस ड्राइवर मंजीत और कंडक्टर अविनाश सहित सभी 12 यात्री सुरक्षित है। कुछ को मामूली चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी

किन्नौर जिला के ज्यादातर इलाकों में बीती रात से ही बर्फबारी हो रही है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों पर आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने भी खतरनाक सड़कों को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्राएं टालने और खतरनाक सड़कों पर गाड़ी चलाने से परहेज की एडवाइजरी दी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं