राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?       खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से       सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य       ​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..       लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले कुलदीप पठानियां, पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल 20 जनवरी 2026: इन 5 राशियों के लिए बनेगा 'लक्ष्मी योग', जानें मेष से मीन तक का भविष्य।      

राशिफल

आज का राशिफल: 13 मई 2024; इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, भोलेबाबा की बरसेगी कृपा, पढ़ें सोमवार का दैनिक राशिफल

May 13, 2024 07:59 AM

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। आज किसी भी योजना को सोच-विचार करके कार्य रूप देने से लक्ष्य हासिल होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी कोई भी डील मिले तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। आज सही समय पर किए कामों के नतीजे अनुकूल रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवमेट की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी, घर में सुकून और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह नही दें। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज अपने व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कार्यों में व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि नहीं लेंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। इससे आप कोई भी फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं से संबंधी चीजों की शॉपिंग करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा|

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, आज वह कम मेहनत से ही सफल हो सकते है। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति सजग रहेंगे। किसी सम्मानित व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय बिताना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आज दूर होगी। आज आपकी कोई योजना समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे, बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी, अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। आज रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज स्टाफ और सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार विमर्श होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रान्सफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी अनजान की हेल्प करके अपने आप को बेहतर फील महसूस करेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

धनु राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में कुछ पैसे खर्च कर सकते है। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में समय लगाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 9

मकर राशि- आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। अगर आज आप इंटरव्यू देने जा रहे है तो आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। पुस्तकालय के कारोबारी नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

मीन राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी पदोन्नति या जॉब चेंज करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप नौकरी के मामले में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

Disclaimer: - इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी.

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 20 जनवरी 2026: इन 5 राशियों के लिए बनेगा 'लक्ष्मी योग', जानें मेष से मीन तक का भविष्य।

आज का राशिफल: मौनी अमावस्या पर बना शुभ 'हर्षन योग', मेष और वृष समेत इन राशियों पर होगी धन वर्षा; जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल : 17 जनवरी 2026; मकर राशि में बुधादित्य योग का उदय, शनिवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

आज का राशिफल: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका भाग्य और किन उपायों से चमकेगी किस्मत -

आज का राशिफल: मकर संक्रांति पर सूर्य का महागोचर; जानें उत्तरायण की शुरुआत आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगी

मंगलवार, 13 जनवरी 2026: कैसा रहेगा आज आपका भाग्य? जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल: 12 जनवरी 2026 | जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल, 11 जनवरी 2026 (रविवार): सूर्य देव का दिन इन राशियों के लिए लाएगा बड़ी खुशियां, जानें मेष से मीन तक का राशिफल