Thursday | October 15, 2026
नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       आज का पंचांग, 15 अक्टूबर 2026: गुरुवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       आज का राशिफल: 15 अक्टूबर 2026 - जानें सितारों की चाल और आपका भविष्य       IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति       विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..       क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

बाहरी कारोबारियों ने रिज को बना डाला कबाडख़ाना, प्रशासन बना रहा मूकदर्शक, पढ़ें पूरी खबर..

July 04, 2024 09:04 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: रिज और मालरोड पर बाहरी राज्यों के दुकानदारों को दुकानें सजाने की अनुमति देने के खिलाफ शहर के कारोबारी फिर से भडक़ गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों के कारोबारी रिज पर दुकानें सजाने के बाद यहां पर गंदगी फैला देते हैं, जिसके कारण पूरा रिज गंदगी के आलम से कबाड़ स्थल दिखता है। इसके कारण बाहरी राज्यों से घूमने आए पर्यटक भी रिज और मॉलरोड सहित लक्कड़ बाजार घूमने से तौबा कर रहे है। आलम यह है कि पर्यटकों के न आने के कारण लक्कड़ बाजार के कारोबारियों को घाटा खाना पड़ रहा है।

हालांकि इसको लेकर कई बार एसोसिएशन के लोग नगर निगम, जिला प्रशासन, विधायक से भी मिले, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं हुआ है। वहीं, अब पूरे शिमला के कारोबारी अब मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी मिल गए हैं। इस दौरान शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर बाहरी राज्यों के दुकानदारों को सामान बेचने की मंजूरी दी जा रही है। इससे शहर के कारोबारी घाटे में जा रहे हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से आए दुकानदार शिमला में कमाई कर रहे हैं, जबकि स्थानीय कारोबारी खाली हाथ बैठे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला के कारोबारियों को इस पर आपत्ति है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

हम कई बार नगर निगम, जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से मिल गए हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। अब मंत्री से उम्मीद है कि आने वाले समय में अब यहां पर स्टॉल नहीं लगाए जाएं। इससे हमारा सारा कारोबार ठप हो गया है। कर्मचारियों को निकालना भी मजबूरी हो रही है, क्योंकि अब दुकानों का खर्चा निकलाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पर्यटकों ने बाजारों का रूख ही नहीं कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम

हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम

IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति

विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..

क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..