Thursday | October 29, 2026
अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल       शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़       बॉलीवुड के 'पावर कपल' के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया से तस्वीरें डिलीट होने के बाद गॉसिप बाजार गर्म       हॉलीवुड में बजा भारतीय सिनेमा का डंका, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर की पैन-ग्लोबल फिल्म में लीड रोल करेंगी दीपिका       नई वेब सीरीज 'सत्यचक्र' पर भड़का सियासी बवाल, मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का गंभीर आरोप       स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, रेलवे सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल      

हिमाचल | चंबा

पुलिस थाना खैरी में तैनात SPO ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर

July 15, 2024 11:06 AM
सांकेतिक फ़ोटो: सोशल मीडिया

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पुलिस थाना खैरी के संधारा गांव में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र गंधर्व सिंह निवासी गांव संधारा, डाकघर सुदली के रूप में हुई है। वह शनिवार रात को घर की छत पर सोए थे। उसी दौरान उन्होंने अपनी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार दी। कुछ ही देर में उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खैरी थाना से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों सहित आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। रविवार को नागरिक अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। ओम प्रकाश खैरी में तैनात थे। बंदूक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। वर्ष 1998 में आतंकी हमले के बाद सीमांत क्षेत्रों और साथ लगते थानों व चौकियों में निगरानी के लिए एसपीओ यानी विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। चंबा जिला में 407 एसपीओ कार्यरत हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: PWD के प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार अवैध करार, तत्काल पद छोड़ने के आदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा: 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा: गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मां की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती

हिमाचल में करोड़ों के घोटाले का खुलासा! पूर्व विधायक के बेटे, निर्माण कंपनी और तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज – पढ़ें पूरी खबर