Saturday | September 19, 2026
शनिवार का राशिफल: 19 सितम्बर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       ​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..       बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी       आज का राशिफल: 18 सितम्बर 2026; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!       चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला       केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ?       दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..       बुधवार का राशिफल : 16 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत, मनाली के अंजनी महादेव में फटा बादल, पलचान में भारी नुकसान; सूबे में आज और कल बारिश के आसार, पढ़ें पूरी खबर..

July 25, 2024 08:50 AM

मनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया।

इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा रात में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी तट पर बसे लोगों को अलर्ट कराया गया है। उन्होंने बताया की बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

आज और कल हल्की बारिश के आसार, 27 से 30 जुलाई तक येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज और शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। 27 से 30 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बारिश न होने के चलते मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। मैदानी जिलों के न्यूनतम तापमान में भी बीते कुछ दिनों से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश में अभी भी 15 सड़कें और 62 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

उधर चंबा के बनीखेत परिक्षेत्र के तहत आती नगाली पंचायत मजधार गांव में मंगलवार मध्यरात्रि अंधड़ से एक मकान और एक गोशाला की छत उड़ गई। बुधवार सुबह सात बजे चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप नाले का जल स्तर बढ़ने से वाहनों की रफ्तार डेढ़ घंटा थमी रही।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी

चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..

दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे कुलदीप सिंह पठानियां, केप टाउन पहुंचे - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद बजट आवंटन में अर्की तीसरे स्थान पर: संजय अवस्थी

'जज भगवान नहीं होते, हर फैसला सही होना मुमकिन नहीं': विदाई भाषण में बोले जस्टिस संजय करोल; CJI ने की तारीफ - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, स्पीकर कुलदीप पठानिया ने संभाला सदन का जिम्मा

पोर्टमोर स्कूल व धामी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से समझी संसदीय व्यवस्था - पढ़ें पूरी खबर