Thursday | November 19, 2026
18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..       आज का पंचांग: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की संपूर्ण जानकारी       आज का राशिफल: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..       नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत, मनाली के अंजनी महादेव में फटा बादल, पलचान में भारी नुकसान; सूबे में आज और कल बारिश के आसार, पढ़ें पूरी खबर..

July 25, 2024 08:50 AM

मनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया।

इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा रात में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी तट पर बसे लोगों को अलर्ट कराया गया है। उन्होंने बताया की बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

आज और कल हल्की बारिश के आसार, 27 से 30 जुलाई तक येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज और शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। 27 से 30 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बारिश न होने के चलते मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। मैदानी जिलों के न्यूनतम तापमान में भी बीते कुछ दिनों से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश में अभी भी 15 सड़कें और 62 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

उधर चंबा के बनीखेत परिक्षेत्र के तहत आती नगाली पंचायत मजधार गांव में मंगलवार मध्यरात्रि अंधड़ से एक मकान और एक गोशाला की छत उड़ गई। बुधवार सुबह सात बजे चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप नाले का जल स्तर बढ़ने से वाहनों की रफ्तार डेढ़ घंटा थमी रही।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता