Saturday | November 14, 2026
सोने का भाव आज का 13 नवंबर 2026: जबरदस्त गिरावट के बाद आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की कीमत       भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे आज: श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, सीरीज कब्जाने का सुनहरा मौका       अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी       अरुणाचल प्रदेश में भगवान शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े करीब 50 हजार श्रद्धालु: कल से गोल्डन पैगोडा में होंगे दर्शन       कार्तिक शुक्ल विनायक चतुर्थी और धृति योग का आज दुर्लभ संयोग: देशभर के गणेश मंदिरों में विशेष श्रृंगार व महाआरती       अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का ऐतिहासिक सैलाब: दीपोत्सव के बाद भी लाखों श्रद्धालु कर रहे रामलला के दर्शन       लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज से शुभारंभ: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान शुरू       शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 का पावन पंचांग: कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और शुक्रवार के दुर्लभ संयोग से आज खुलेंगे सुख-समृद्धि और सफलता के नए द्वार       शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 का महा-राशिफल: शुक्र की शुभ कृपा से आज इन राशियों के जीवन में खिलेंगे खुशियों के नए फूल, जानें अपनी अपनी राशि का राशिफ़ल       ​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी      

मनोरंजन

एक्ट्रेस ने 4 को-स्टार्स पर लगाए यौन शोषण के आरोप, खौफनाक घटना का किया खुलासा, मांगा इंसाफ

August 26, 2024 07:25 PM

मलयालम इंडस्ट्री में हेमा कमेटी रिपोर्ट के सामने आने के बाद दूसरे मीटू मूवमेंट की शुरुआत हो गई है। कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स को लेकर गंभीर खुलासे किए हैं और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने अपने साथ हुए घिनौने काम का खुलासा किया है।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों काफी चर्चा में है। 19 अगस्त को हेमा कमेटी रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही मॉलीवुड में हलचल मची हुई है। मलयालम इंडस्ट्री की फीमेल कलाकार एक-एक कर चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। अब अभिनेत्री मीनू मुनीर ने अपने साथ हुई एक ऐसी शर्मनाक घटना का खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अभिनेत्री ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने 1 नहीं चार को-स्टार्स पर उनके साथ यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

इन लोगों पर लगाए आरोप

 मीनू मुनीर ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि मनियानपिला राजू, इदावेला बाबू, मुकेश और जयसूर्या ने साल 2013 में उनका यौन शोषण किया था। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि एक फिल्म के शूटिंग सेट पर इन चारों ने उनके साथ फिजिकल और वर्बली दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने इस घटना का खुलासा करते हुए कुछ प्रोडक्शन कंट्रोलर्स के नाम पर से भी पर्दा उठाया है।

 

मीनू ने बयां की आपबीती

मीनू मुनीर ने फेसबुक पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- '2013 में, एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान इन व्यक्तियों द्वारा मुझे शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा। मैंने सहयोग करने और काम जारी रखने की कोशिश की, लेकिन दुर्व्यवहार असहनीय हो गया। परिणामस्वरूप, मुझे मलयालम फिल्म उद्योग छोड़ने और चेन्नई शिफ्ट होने के लिए मजबूर होना पड़ा।'

 

मीनू ने लगाई न्याय की गुहार

 मीनू ने इसके बारे में बात करते हुए आगे लिखा- "मैंने एक अखबार के आर्टिकल में दुर्व्यवहार के खिलाफ बात की थी। अब मैं अपने द्वारा सहे गए आघात और पीड़ा के लिए न्याय और जवाबदेही की मांग कर रही हूं। मैं उनके घृणित कार्यों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने में आपकी सहायता का अनुरोध करती हूं।"

 

मुकेश से मांगी थी AMMA की मेंबरशिप

 इसके बाद मीनू ने मीडिया से बात करते हुए मुकेश के साथ अपने घटिया एक्सपीरियंस शेयर किए और बताया कि जब उन्होंने मुकेश से एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (AMMA) की मेंबरशिप मांगी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह तब तक 6 फिल्मों में काम कर चुकी थीं, लेकिन मुकेश ने उनसे कहा कि अगर उन्हें एएमएमए की सदस्यता चाहिए तो उन्हें उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे।

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

संगीत जगत में रीमिक्स बनाम ओरिजिनल की बहस: एआई जनरेटेड गानों पर गायकों ने जताई चिंता

ऑस्कर की दौड़ में भारतीय सिनेमा: इंडिपेंडेंट फिल्मों को मिला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में स्टैंडिंग ओवेशन

ओटीटी पर बड़ा घमासान: इस सप्ताहांत आ रही हैं सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज और ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण का दबदबा: नए मेगा प्रोजेक्ट्स की घोषणा से हिला पैन-इंडिया सिनेमा

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: 4 दिन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे ने लूटी महफिल

बिग बॉस 20' के मंच पर पिता सलीम खान का जिक्र सुन छलक पड़े सलमान खान के आंसू, उधर राजपाल यादव पर गिरी कानूनी गाज

तबीयत की अफवाहों को दरकिनार कर 'जलसा' के बाहर आए अमिताभ बच्चन, बिना बुलेटप्रूफ शील्ड के फैंस को दी दिवाली की बधाई

एक्शन थ्रिलर फिल्मों का दौर जारी, अभिनेता अहान शेट्टी अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संकी' की शूटिंग भोपाल में करेंगे शुरू

अभिनेता आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, महज कुछ दिनों में ही पार किया 28 करोड़ का आंकड़ा..

चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में जान्हवी कपूर ने अपने रिलेशनशिप और शादी की योजनाओं पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेता वरुण धवन के बयानों ने भी बटोरी सुर्खियां