आज का राशिफल: 8 फरवरी 2026 | भानु सप्तमी पर सूर्य की कृपा से किन राशियों का चमकेगा भाग्य ? पढें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       बजट सत्र का ऐलान: 16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विशेष सत्र नहीं - अब सीधे बजट सत्र; सीएम सुक्खू बोले- '72 साल पुरानी ग्रांट रोकी, जनता को बताएंगे सच' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 फरवरी 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल में डिग्री बड़ी तो घट गई सैलरी: डॉक्टर की पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड, और नौकरी के नाम पर 33 हजार - क्या यही है सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की क़ीमत?       आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!       हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..      

मनोरंजन

किसकी याद में बेचैन हुईं हिना खान? कैंसर के इलाज के बीच लिखा- 'मेरे दिल के बहुत करीब है'

August 26, 2024 07:54 PM

ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज का इलाज करा रही टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर करके पुरानी यादें ताजा कीं. हिना खान ने बताया कि उन्हें कश्मीर की बहुत याद आ रही है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जन्मी हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो शेयर की है. यह तस्वीर कैंसर का इलाज कराने से पहले की है.

हिना ने अपने पुराने दिनों का याद करते हुए फोटो को कैप्शन दिया, ‘यह जगह मेरे दिल के बहुत करीब है. एक कश्मीरी होने के नाते मैं हमेशा इसकी राजसी सुंदरता और शांति से अभिभूत रहती हूं. मुझे कश्मीर की बहुत याद आती है’. बता दें कि हिना ने हाल में अपनी मां का जन्मदिन मनाया. हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. हिना की मां ने कहा, ‘मेरी एक ही इच्छा है कि हिना अगली बार इस समय तक पूरी तरह से ठीक हो जाए और फिर हम जश्न मनाएंगे. यही मेरी दिल से इच्छा है. हिना की मां ने कैप्शन में लिखा था, ‘आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हूं, आमीन.’

हिना खान के फैंस जब हुए परेशान

28 जून को हिना खान ने अपने फैंस के सामने अपनी बीमारी के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि आपके साथ कुछ जरूरी समाचार साझा करना चाहती हूं, जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं. मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी काम करने के लिए तैयार हूं. एक्ट्रेस के फैंस अचानक इस खबर से परेशान हो गए थे.

कोमोलिका का रोल भी निभा चुकी हैं हिना खान

हिना को सबसे लंबे समय तक चलने वाले पारिवारिक ड्रामा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के रूप में जाना जाता है. हिना के साथ शो में पहले करण मेहरा, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा ने अभिनय किया था. 36 साल की एक्ट्रेस ने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8’, ‘बिग बॉस 11’ और ‘बिग बॉस 14’ जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है. वे ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शो का हिस्सा रही हैं, जिसमें उन्होंने कोमोलिका की भूमिका निभाई थी.

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

30 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म देखते वक्त साथ रखें रुमाल, नहीं थमेंगे आंसू, IMDb पर है 9.3 रेटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

'चाहे भंसाली बुला ले, मैं नहीं कर सकती...' कंगना रनौत ने ठुकराया था प्रियंका चोपड़ा का ये आइटम नंबर

35 साल के सिंगर की हुई दर्दनाक मौत, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही गंवा दी जान

एक्ट्रेस ने 4 को-स्टार्स पर लगाए यौन शोषण के आरोप, खौफनाक घटना का किया खुलासा, मांगा इंसाफ

सलमान खान और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ चुका है छोटू दादा, सिर्फ गोलगप्पे बेच कर डाला अरबों का खेल, देखें पूरी खबर..

Love Shaadi Drama: इस एक्ट्रेस की हुई नई-नई शादी, लोगों ने बना दिया विलेन; बोली-पब्लिक फिगर हूं इसलिए...

Taraka Ratna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका! जूनियर NTR के कजिन भाई तारक रत्न का निधन, हार्टअटैक ने ली जान

Guess Who : कर्ली बालों वाली ये क्यूट-सी बच्ची है आज बॉलीवुड की 'क्वीन', धाकड़ अंदाज से लाखों दिलों पर करती हैं राज !

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा हिमाचल का 9 साल का बच्चा, अमिताभ बच्चन के साथ डाली नाटी, बिग-बी भी हुए कायल

शादी के 5 साल बाद प्रीति जिंटा के घर आई खुशियां, दो जुड़वा बच्चों की बनी मां, पढ़े पूरी खबर..