हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 12, 2026
आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश      

मनोरंजन

'चाहे भंसाली बुला ले, मैं नहीं कर सकती...' कंगना रनौत ने ठुकराया था प्रियंका चोपड़ा का ये आइटम नंबर

August 26, 2024 08:17 PM

बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच एक्ट्रेस काफी इंटरव्यूज दे रही हैं और नए खुलासे कर रही हैं. हाल ही में कंगना ने बताया है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में डांस नंबर करने का ऑफर मिला था. लेकिन एक्ट्रेस ने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिया.

नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म 'राम लीला' के लिए ऑफर मिला था. इस फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए उनसे बात की गई थी लेकिन कंगना ने इसे करने से इनकार कर दिया. इसके बाद ये आइटम नंबर प्रियंका चोपड़ा को मिला.

'चाहे भंसाली बुला ले चाहे कोई भी...'

कंगना रनौत ने कहा- 'आप देख लीजिए मुझे संजय लीला भंसाली ने भी राम लीला फिल्म में जो है उसमें आइटम नंबर के लिए बुलाया है. सब लोगो ने मुझे बोला ये पागल है, भंसाली को मना कर रही है. मैंने कहा मैं नहीं कर सकती. चाहे भंसाली बुला ले चाहे कोई भी, मैं आइटम नंबर नहीं कर सकती. कलाकारों को ऐसी ईमानदारी दिखाने की जरूरत है. महिलाओं को आप कैसे दिखाते हैं.'

कंगना ने ठुकराई थी रणबीर कपूर की ये फिल्म

बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने ये भी बताया था कि रणबीर कपूर की हिट फिल्म 'संजू' के लिए भी उन्हें ऑफर आया था. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि रणबीर कपूर ने उनके घर आकर उनसे फिल्म में काम करने के लिए रिक्वेस्ट की थी. हालांकि कंगना ने उस रोल को भी रिजेक्ट कर दिया था.

6 सितंबर को रिलीज हो रही 'इमरजेंसी'

वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत बहुत जल्द फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं. उनकी फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदीरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी.

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

30 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म देखते वक्त साथ रखें रुमाल, नहीं थमेंगे आंसू, IMDb पर है 9.3 रेटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

किसकी याद में बेचैन हुईं हिना खान? कैंसर के इलाज के बीच लिखा- 'मेरे दिल के बहुत करीब है'

35 साल के सिंगर की हुई दर्दनाक मौत, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही गंवा दी जान

एक्ट्रेस ने 4 को-स्टार्स पर लगाए यौन शोषण के आरोप, खौफनाक घटना का किया खुलासा, मांगा इंसाफ

सलमान खान और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ चुका है छोटू दादा, सिर्फ गोलगप्पे बेच कर डाला अरबों का खेल, देखें पूरी खबर..

Love Shaadi Drama: इस एक्ट्रेस की हुई नई-नई शादी, लोगों ने बना दिया विलेन; बोली-पब्लिक फिगर हूं इसलिए...

Taraka Ratna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका! जूनियर NTR के कजिन भाई तारक रत्न का निधन, हार्टअटैक ने ली जान

Guess Who : कर्ली बालों वाली ये क्यूट-सी बच्ची है आज बॉलीवुड की 'क्वीन', धाकड़ अंदाज से लाखों दिलों पर करती हैं राज !

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा हिमाचल का 9 साल का बच्चा, अमिताभ बच्चन के साथ डाली नाटी, बिग-बी भी हुए कायल

शादी के 5 साल बाद प्रीति जिंटा के घर आई खुशियां, दो जुड़वा बच्चों की बनी मां, पढ़े पूरी खबर..