Wednesday | November 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: हिमाचल हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर होंगे त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश - पढ़ें पूरी खबर       15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड: UAE के खिलाफ 53 गेंदों में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक       चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर सस्पेंस बरकरार: आईसीसी की अहम बैठक से पहले 'हाइब्रिड मॉडल' पर अड़ा भारत, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें       आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद बदला समीकरण: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर ने भी रचा इतिहास       हमीरपुर में आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक: 10 महीने में करीब 6 हजार लोग बने शिकार       हिमाचल पर गहराया कर्ज का संकट: राजस्व का 88 फीसदी हिस्सा केवल वेतन, पेंशन और ब्याज में खर्च       सोलन में जल संकट और स्वास्थ्य पर खतरा: नाले में चिकन वेस्ट फेंकने से तीन पेयजल योजनाएं ठप - पढ़ें पूरी खबर..       मिशन 2027 के लिए भाजपा का बड़ा दांव: नड्डा, जयराम और अनुराग समेत 14 दिग्गज कोर कमेटी में शामिल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग, 25 नवंबर 2026: रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026: रोहिणी नक्षत्र और उच्च के चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार      

मनोरंजन

'चाहे भंसाली बुला ले, मैं नहीं कर सकती...' कंगना रनौत ने ठुकराया था प्रियंका चोपड़ा का ये आइटम नंबर

August 26, 2024 08:17 PM

बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच एक्ट्रेस काफी इंटरव्यूज दे रही हैं और नए खुलासे कर रही हैं. हाल ही में कंगना ने बताया है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में डांस नंबर करने का ऑफर मिला था. लेकिन एक्ट्रेस ने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिया.

नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म 'राम लीला' के लिए ऑफर मिला था. इस फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए उनसे बात की गई थी लेकिन कंगना ने इसे करने से इनकार कर दिया. इसके बाद ये आइटम नंबर प्रियंका चोपड़ा को मिला.

'चाहे भंसाली बुला ले चाहे कोई भी...'

कंगना रनौत ने कहा- 'आप देख लीजिए मुझे संजय लीला भंसाली ने भी राम लीला फिल्म में जो है उसमें आइटम नंबर के लिए बुलाया है. सब लोगो ने मुझे बोला ये पागल है, भंसाली को मना कर रही है. मैंने कहा मैं नहीं कर सकती. चाहे भंसाली बुला ले चाहे कोई भी, मैं आइटम नंबर नहीं कर सकती. कलाकारों को ऐसी ईमानदारी दिखाने की जरूरत है. महिलाओं को आप कैसे दिखाते हैं.'

कंगना ने ठुकराई थी रणबीर कपूर की ये फिल्म

बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने ये भी बताया था कि रणबीर कपूर की हिट फिल्म 'संजू' के लिए भी उन्हें ऑफर आया था. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि रणबीर कपूर ने उनके घर आकर उनसे फिल्म में काम करने के लिए रिक्वेस्ट की थी. हालांकि कंगना ने उस रोल को भी रिजेक्ट कर दिया था.

6 सितंबर को रिलीज हो रही 'इमरजेंसी'

वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत बहुत जल्द फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं. उनकी फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदीरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी.

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

प्रसिद्ध पार्श्वगायक के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, सुरों की महफिल ने जीता दिल

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के नए स्पिन-ऑफ का ऐलान

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली पैन-इंडिया फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' और 'किंग' की टक्कर को लेकर इंडस्ट्री में हलचल तेज

संगीत जगत में रीमिक्स बनाम ओरिजिनल की बहस: एआई जनरेटेड गानों पर गायकों ने जताई चिंता

ऑस्कर की दौड़ में भारतीय सिनेमा: इंडिपेंडेंट फिल्मों को मिला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में स्टैंडिंग ओवेशन

ओटीटी पर बड़ा घमासान: इस सप्ताहांत आ रही हैं सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज और ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण का दबदबा: नए मेगा प्रोजेक्ट्स की घोषणा से हिला पैन-इंडिया सिनेमा

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: 4 दिन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे ने लूटी महफिल

बिग बॉस 20' के मंच पर पिता सलीम खान का जिक्र सुन छलक पड़े सलमान खान के आंसू, उधर राजपाल यादव पर गिरी कानूनी गाज