Thursday | October 22, 2026
शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 2026; ग्रहों के सेनापति मंगल और न्यायदेवता शनि की चाल से पलट सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, जानें अपना भाग्य       दलेर मेहंदी विवाद: 35 लाख की फीस और वीआईपी खर्च, मंत्री सुबोध उनियाल का कड़ा पलटवार- 'तबीयत खराब थी तो मंच पर आकर जनता को मूर्ख क्यों बनाया?'       अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील       हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी       हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप       हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त       India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय       पूर्व CBI डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव का बड़ा दावा: "पीएम मोदी के भाषण समाज में तनाव फैलाने वाले, यह निश्चित ही एक अपराध है"      

हिमाचल

हिमाचल में पूर्व विधायकों की पेंशन बंद होगी, विधानसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, इन ‘विधायकों’ की पेंशन पर छाया संकट, पढ़ें पूरी खबर..

September 03, 2024 07:33 AM
File Photo :

हिमाचल प्रदेश में सरकार से बगावत करने वाले कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों की पेंशन पर संकट मंडरा गया है। आज मंगलवार को मानसून सत्र में हिमाचल विधानसभा सदस्य, पूर्व MLA पेंशन संशोधन विधेयक लाया जा रहा है। इस विधेयक के पास होने से हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों तथा 6 पूर्व कांग्रेस विधायकों की एक टर्म की पेंशन खत्म हो जाएगी।नालागढ़ से केएल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा निर्दलीय चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें से आशीष शर्मा उप चुनाव में जीते है, जबकि केएल ठाकुर और होशियार सिंह उप चुनाव हार गए हैं। विधानसभा में विधेयक पारित होने पर इन विधायकों का 14वीं विधानसभा का कार्यकाल अवैध घोषित हो जाएगा। कांग्रेस इस विधेयक को आसानी से पास भी करवा देगी, क्योंकि 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक है। इससे संशोधन बिल पास कराने में दिक्कत नहीं होगी। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: (Om Prakash Thakur) ; हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के छठे दिन आज विधानसभा के सदस्यों के भत्ते एवं पेंशन के लिए संशोधन विधेयक 2024 लाया जा रहा है। इसमे 2 पूर्व विधायकों गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो की पेंशन बंद करने की तैयारी है। राज्यसभा चुनाव में बीते 27 फरवरी को कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो ने क्रॉस वोट किया था।

इससे सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए और बीजेपी के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए। क्रॉस वोट के बाद इन पर पार्टी व्हिप के उलंघन के आरोप लगे। इसकी सुनवाई के बाद स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने इन्हें अयोग्य घोषित किया।

कांग्रेस के छह बागियों में चैतन्य शर्मा और देवेंद्र भुट्टो पहली बार विधायक बने थे। अयोग्य घोषित होने के बाद सरकार इनकी पेंशन बंद करने की तैयारी में है। पूर्व में सभी 6 विधायकों की पेंशन बंद करने की योजना था। मगर कानूनी राय के बाद 2 की पेंशन बंद करने का निर्णय लिया गया, क्योंकि 4 अन्य विधायक पहले भी विधानसभा में सदस्य रह चुके हैं और पेंशन के पात्र है।

इनकी सीटों पर हो चुके उप चुनाव

इन 6 विधायकों की सीटों पर उप चुनाव भी हो चुके हैं। क्रॉस वोट करने वाले सभी पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। इनमें 4 विधायक जो दिसंबर 2022 में 5 साल के लिए चुन कर आए थे, जनता ने उन्हें उप चुनाव में घर बिठा दिया है। सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल ही चुनाव जीत पाए हैं।

चर्चा थी कि 3 निर्दलीय पूर्व विधायकों की भी इस टर्म की पेंशन बंद करनी थी। इनमें से नालागढ़ से केएल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा शामिल हैं। केएल ठाकुर और होशियार सिंह भी पहले भी विधायक रह चुके हैं। इस वजह से इनकी पेंशन बंद करना संभव नहीं है।.वहीं आशीष शर्मा दिसंबर 2022 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह दोबारा चुनाव जीते हैं।

प्रदेश में जो नेता एक बार विधायक बन जाता है, उसे 93240 रुपए पेंशन मिलती है। इसी तरह जो नेता जितनी बार विधायक चुना जाता है, उसकी पेंशन में पांच-पांच हजार रुपए अतिरिक्त जुड़ता जाता है। यानी जो नेता 6 बार विधायक बन चुका है। उसकी पेंशन में 30 हजार अतिरिक्त यानी 123240 रुपए हो जाती है।

संशोधन विधेयक पास कराने में नहीं होगी कठिनाई

विधानसभा में विधेयक पारित होने पर इन विधायकों का 14वीं विधानसभा का कार्यकाल अवैध घोषित हो जाएगा। कांग्रेस इसे आसानी से पास भी करवा देगी, क्योंकि 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक है। इससे संशोधन बिल पास कराने में दिक्कत नहीं होगी।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी

हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप

हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व CBI डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव का बड़ा दावा: "पीएम मोदी के भाषण समाज में तनाव फैलाने वाले, यह निश्चित ही एक अपराध है"

हिमाचल पर 1.20 लाख करोड़ का कर्ज! जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछे सवाल, विकास पर भी उठाई आवाज - पढ़ें पूरी ख़बर

कुलदीप पठानियां ने दी दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई..

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद

कुल्लू में चरस तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, पंचायत प्रधान समेत कई पर एफआईआर