Tuesday | November 17, 2026
नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई       आम बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ शुरू किया बजट पूर्व मंथन       अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी हरी झंडी       आज का पंचांग (मंगलवार, 17 नवंबर 2026): जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, और राहुकाल काल का समय       आज का दैनिक राशिफल (मंगलवार, 17 नवंबर 2026): जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल      

हिमाचल

मस्जिद निर्माण मामले को लेकर सदन में गरजे मंत्री अनिरुद्ध सिंह, खोली सरकारी तंत्र की पोल, बोले : 'रोहिंग्या भी पहुंच गए हैं यहां, बांग्लादेश से आए कुछ लोगों को वो भी हैं जानते' देखें वीडियो

September 05, 2024 09:47 AM

संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण मामले को लेकर सदन में गरजे मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन और नेताओं की मिलीभगत के लगाए कई आरोप, बोले - 'रोहिंग्या भी पहुंच गए हैं यहां, बांग्लादेश से आए कुछ लोगों को वो भी हैं जानते', वर्षों से सरकारी तंत्र सोया हुआ, एक विशेष समुदाय के नए-नए लोग रोज यहां पर आ रहे हैं। क्या ये सभी रोहिंग्या मुसलमान हैं। कई को तो वह जानते भी हैं कि वह बांग्लादेश से हैं, देखें पूरा वीडियो..

शिमला: (HD News); राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद निर्माण पर बुधवार को विधानसभा सदन में विधायक हरीश जनारथा और मंत्री अनिरुद्ध सिंह आमने-सामने हो गए। नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर इस मामले को लेकर सदन खूब गरमाया। मंत्री अनिरुद्ध सिंह के वक्तव्य के दौरान विपक्षी सदस्यों ने कई बार पटल थपथपाकर उनका समर्थन किया। जवाब में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है। हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली में मस्जिद के कारण लोगों में आक्रोश है। एक विशेष समुदाय के नए-नए लोग रोज यहां पर आ रहे हैं। क्या ये सभी रोहिंग्या मुसलमान हैं। कई को तो वह जानते भी हैं कि वह बांग्लादेश से हैं। अगर यहां पर कोई स्थानीय लोग अवैध ढारा बना दे तो उसे तुरंत तोड़ दिया जाता है। संजौली में बिना मंजूरी के बहुमंजिला मस्जिद बना दी गई। इसे तोड़ा तक नहीं गया।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि शिमला के लोअर बाजार से लक्कड़ बाजार जाने वाली टनल से औरतों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने शिमला में बैठने वाले तहबाजारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

जवाब में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस मामले में कुछ की टोन ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कोर्ट अगर अवैध बोलता है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

झगड़े को कुछ और रंग देने का हो रहा प्रयास : जनारथा

सदन में कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शनिवार रात को हमारे अपने लोगों के बीच झगड़ा हुआ। अब इस झगड़े को कुछ और रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो नाबालिग है। उन्होंने कहा कि यह मस्जिद वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी है। इसमें 10-15 साल पहले निर्माण शुरू हुआ। आसपास की जमीन भी वक्फ बोर्ड की है।

अगर वक्फ बोर्ड एक्शन लेता है तो हमारे लोग भी फंस जाएंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद के साथ पांच-छह शौचालय भी बनाए गए थे। इसी साल जून में 3 दिन के अंदर ही उन्हें तोड़ दिया गया। यह मामला नगर निगम कोर्ट में लगा है। उन्होंने कहा, अवैध निर्माण पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। इसको लेकर बिना मतलब का तूल नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह छोटा मसला नहीं है। कानून-पुलिस अपना एक्शन ले। कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता