Thursday | November 19, 2026
18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..       आज का पंचांग: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की संपूर्ण जानकारी       आज का राशिफल: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..       नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई      

हिमाचल | कुल्लू

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की खुशहाली के श्री रघुनाथ से की कामना, पढ़ें विस्तार से..

October 13, 2024 07:43 PM

कुल्लू: (HD News); राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भी भाग लिया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ उत्सव के मुख्य आकर्षण स्थल पर पहुंचकर भगवान श्री रघुनाथ जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने कहा कि यह प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि कुल्लू की पवित्र भूमि में भगवान श्री रघुनाथ जी का वास है और यहां से उनका गहरा नाता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री रघुनाथ जी का प्रदेशवासियों पर आशीर्वाद सदैव बना रहे ताकि हम इसी प्रकार अपनी देव संस्कृति को आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि यह उत्सव पर्यटन की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है और हमें इस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के भी प्रयास करने चाहिए।

इसके उपरान्त, राज्यपाल ने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य गैर सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया और प्रदर्शनियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता और गर्व की बात है कि मुझे आज कुल्लू की खूबसूरत घाटी में अन्तरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव के भव्य अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध संास्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। सदियों से हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग रहे कुल्लू के इस अनूठे उत्सव नेे न केवल यहां की परम्पराओं को संजोकर रखा है बल्कि अपनी भव्यता के लिए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान भी बनाई है।

उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार जहां एक ओर हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है वहीं रावण पर भगवान श्री राम की जीत, राक्षसों की पराजय और धर्म की पुनः स्थापना का स्मरण भी करवाता है। उन्होंने कहा कि अधर्म कितना भी बलशाली क्यों न हो अंत में जीत सत्य, न्याय और सदाचार की होती है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत के अन्य भागों में जहां केवल एक दिन के लिए यह उत्सव मनाया जाता है वहीं कुल्लू में यह उत्सव सप्ताह भर चलता है और यहां देवभूमि के रीति-रिवाजों, कला और सामुदायिक भावना की शानदार झलक देखने को मिलती है। उत्सव के दौरान देवताओं की शोभा यात्रा, आकर्षक मेले और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी हिमाचल प्रदेश के लोगों के अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत के साथ गहरे संबंध को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है और यहां के वातावरण को स्वच्छ और संसाधनों को संजोकर रखना हम सभी का समान दायित्व है।

राज्यपाल ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह त्योहार समाजिक एकता को मजबूत करने, राज्य में समृद्धि लाने और हमें एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में नशे के लिए कोई भी स्थान नहीं है और इसे जड़ से उखाड़ने के लिए सभी को एक साथ आगे आना चाहिए ताकि राज्य का वातावरण स्वस्थ बना रहे। इस अवसर पर जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक देवता भाग ले रहे हैं।

इससे पूर्व, भूंतर हवाई अड्डे में आगमन पर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक, उपायुक्त तोरूल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता