हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..      

खेल

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

October 21, 2024 12:13 AM

यूएई में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से मात देने के साथ पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं उन्होंने जीत हासिल करने के साथ काफी बड़ी प्राइज मनी भी आईसीसी की तरफ से जीती है।

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने यूएई में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दुबई के स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की टीम को 32 रनों से मात देने के साथ पहली बार इस ट्रॉफी को उठाने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड की टीम ने इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बनाने में कामयाब हुई।

साल 2023 में भी अफ्रीकी महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने ट्रॉफी जीतने के साथ काफी बड़ी प्राइज मनी को भी अपने नाम किया है, जिसका ऐलान आईसीसी की तरफ से टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही कर दिया गया था।

न्यूजीलैंड की टीम ने विजेता बनने के साथ जीती इतनी प्राइज मनी

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक काफी शानदार खेल दिखाया जिसमें उन्हें ग्रुप स्टेज में सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की टीम को जहां आईसीसी की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की प्राइज मनी के तौर पर जहां 196, 722, 470 रुपए मिले हैं, तो आईसीसी की तरफ से टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों को 9, 457, 812 रुपए दिए गए हैं, जबकि ग्रुप स्टेज पर हर मैच को जीतने पर टीमों को 2, 619, 100 रुपए मिले हैं। इस तरह से कीवी टीम को प्राइज मनी के तौर कुल 214, 037, 578 रुपए मिले हैं। वहीं रनरअप रहने वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने 115, 676, 347 रुपए की कुल प्राइज मनी इस टूर्नामेंट में जीती है।

भारतीय टीम को मिली इतनी प्राइज मनी

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने पहुंची भारतीय महिला टीम का टूर्नामेंट में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं थी। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने कुल 2 मैच जीते जिससे उन्हें 5, 238, 200 रुपए प्राइज मनी मिली इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के तौर पर टीम इंडिया को 9, 457, 812 वहीं 5वें से 8वें नंबर पर खत्म करने वाली टीमों को आईसीसी की तरफ से 22, 698, 746 प्राइज मनी भी दी गई है। इस तरह से भारतीय महिला टीम को कुल 37, 394, 756 रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम

पाकिस्तान को हार के बाद लगा एक और करारा झटका, ICC ने सुनाई ये सजा