हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 19, 2026
हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..       हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..       18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | बिलासपुर

हिमाचल: बीडीओ ऑफिस में हुआ थप्पड़कांड, पंचायत प्रधान ने बीडीसी उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, प्रधान पर मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर..

October 23, 2024 09:50 PM

सदर खंड विकास परिषद (बीडीसी) की त्रैमासिक बैठक में एक महिला पंचायत प्रधान ने अचानक पहुंचकर परिषद के उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद प्रधान दूसरे दरवाजे से बाहर चली गई। उपाध्यक्ष मस्त राम ने मामले की शिकायत उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी है। उपायुक्त ने मामले की जांच एडीसी को सौंपी है और जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पढ़ें विस्तार से..

Bilaspur News: बिलासपुर में थप्पड़ कांड हुआ. सदर खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर के हॉल में चल रही त्रैमासिक बैठक के दौरान नमहोल पंचायत महिला प्रधान ने पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मस्त राम ठाकुर को थप्पड़ जड़ा.

बिलासपुर: (HD News); सदर बीडीओ ऑफिस बिलासपुर में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में एक थप्पड़ कांड सामने आया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसकी शिकायत बाद में पुलिस से की गई। दोपहर करीब 1 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक चली हुई थी। इस दौरान नम्होल पंचायत प्रधान जीवनलता ने सदर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मस्तराम ठाकुर को बैठक में सरेआम थप्पड़ मार दिया और मौके से भाग गई।

बैठक में नम्होल पंचायत की प्रधान जीवनलता पहुंचीं और उन्होंने बैठक में पहुंचकर अचानक से सदर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मस्तराम ठाकुर को भरी बैठक में थप्पड़ मार दिया। हालांकि मौके पर ही बीडीसी सदस्यों ने नम्होल पंचायत प्रधान को पकड़ने की कोशिश की पर वह तुरंत प्रभाव से भाग गई।

पंचायत समिति उपाध्यक्ष मस्तराम ठाकुर ने कहा "नम्होल प्रधान जीवन लता से ना तो कोई मेरा लेन-देन है और ना कोई विवाद है। बावजूद इसके वह बैठक के दौरान एक दरवाजे से आई और मुझे थप्पड़ मारकर दूसरे दरवाजे से भाग गई। यह घटना मौके पर मौजूद पंचायत समिति के सदस्यों के सामने हुई है। मैं प्रशासन से महिला प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।"

थप्पड़ कांड की जानकारी देते हुए बिलासपुर सदर पंचायत समिति अध्यक्ष सीता धीमान ने कहा "बैठक के दौरान हाउस चला हुआ था। अचानक एक महिला बाहर से आकर पंचायत समिति उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारकर चली गई। संबंधित महिला इस बैठक में आमंत्रित नहीं थी। उन्होंने थप्पड़ कांड को अंजाम देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, थप्पड़ कांड की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सदर पंचायत समिति की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं 126 (2), 115, 352, 133, BNS के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बैठक के दौरान मौके पर करीब 25 बीडीसी सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद थे। पंचायत प्रधान ने पंचायत समिति उपाध्यक्ष को थप्पड़ क्यों मारा अभी इस विषय में जानकारी नहीं मिल पाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पंचायत प्रधान पर मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..