सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..       तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत      

हिमाचल | बिलासपुर

हिमाचल में पहला ऑनलाइन निकाह: तुर्की से दूल्हा, मंडी में दुल्हन, बिलासपुर से छोटी काशी गई बारात, मोबाइल पर online कहा- कबूल है-कबूल है, अदनान मुहम्मद ने मंडी की युवती से ऑनलाइन निकाह किया, पढ़ें पूरी खबर..

November 05, 2024 08:35 AM
बिलासपुर से छोटी काशी गए बाराती दुल्हन के घर बैठे हुए : फ़ोटो; सोशल मीडिया

हिमाचल में पहला ऑनलाइन निकाह: तुर्की से दूल्हा, मंडी में दुल्हन, बिलासपुर से छोटी काशी गई बारात, दोनों मोबाइल पर जुड़े, कहा- कबूल है-कबूल है, अदनान मुहम्मद ने किया मंडी की युवती से ऑनलाइन निकाह, पढ़ें पूरी खबर.

बिलासपुर : (HD News); नित विकसित होती नई तकनीकें हर क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं। इंटरनैट व ऑनलाइन तकनीक ने तो दुनिया ही बदल दी है। इस तकनीक ने समय व देशों की दूरियां भी मिटा दी हैं। ऐसा ही एक उदाहरण यहां भी देखने को मिला जहां आनलाइन हुई शादी यानी निकाह ने मुस्लिम दूल्हे व दुल्हन पक्ष की समस्याओं को दूर करते हुए जहां 2 दिलों को मिलाया वहीं 2 परिवारों की दुविधा भी दूर कर दी। ऑनलाइन हुई इस शादी ने जहां एक इतिहास रच दिया है वहीं आने वाले समय में तेजी से बदलती इस दुनिया में समय की कमी से जूझते युवाओं को शादी करने का एक नया रास्ता भी दे दिया है।

किस्सा यूं है कि बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर-3 निवासी मुहम्मद रफी का बेटा अदनान तुर्की में एक कंपनी में कार्यरत है। उसका निकाह डुगराईं-मंडी की एक मुस्लिम युवती से तय हुआ। निकाह तो मुकर्रर हो गया लेकिन इस विवाह यानी निकाह को करने के लिए लड़के को घर आने के लिए छुट्टी नहीं मिली।

उधर, लड़की के दादा की तबीयत नासाज चल रही थी। दादा की इच्छा थी कि वे अपने जीते जी अपनी पोती का निकाह देख लें। दोनों ही पक्षों की दुविधा का हल आधुनिक तकनीक से निकला व दोनों ही पक्षों को ऑनलाइन निकाह करवा देने का उपाय सूझा।

दोनों ही पक्षों ने अपने रिश्तेदारों व काजी से बात की तथा ऑनलाइन निकाह की सहमति मिलने पर इस निकाह को करवा दिया गया। हालांकि बिलासपुर से पूरे रिवाजों के साथ बारात डुगराईं-मंडी गई व वहां दूल्हा अपने निकाह में ऑनलाइन जुड़ा। काजी ने निकाह करवाया व ऑनलाइन ही दूल्हे ने 3 बार कबूल है-कबूल है दोहरा कर इस निकाह को कबूल किया।

वहीं दुल्हन ने गवाहों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया। दूल्हे मुहम्मद अदनान के ताया चार्टर्ड अकाऊंटैंट अकरम मुहम्मद ने बताया कि निकाह खुशीपूर्वक संपन्न हो गया व इस निकाह में दोनों परिवारों, रिश्तेदारों के साथ जामा मस्जिद बिलासपुर के प्रधान मोहम्मद हारून भी विशेष रूप से शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..