Monday | September 28, 2026
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...       हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..       मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में मौसम का असर: NH-05 समेत 67 सड़कें बंद, 116 ट्रांसफार्मर ठप; राहत की बात- पेयजल आपूर्ति सुचारू - पढ़ें पूरी खबर       3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, आज से खुले रहेंगे बैंक; '5-डे वीक' और PLI स्कीम पर IBA-UFBU में बनी बड़ी सहमति - पढ़ें पूरी खबर...       सोमवार का राशिफ़ल: 28 सितम्बर 2026; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..       आज का राशिफल 27 सितम्बर 2026: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग, जानें अपनी राशि का हाल..       आज का पंचांग 27 सितंबर 2026: पितृपक्ष का हुआ शुभारंभ, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | बिलासपुर

हिमाचल में पहला ऑनलाइन निकाह: तुर्की से दूल्हा, मंडी में दुल्हन, बिलासपुर से छोटी काशी गई बारात, मोबाइल पर online कहा- कबूल है-कबूल है, अदनान मुहम्मद ने मंडी की युवती से ऑनलाइन निकाह किया, पढ़ें पूरी खबर..

November 05, 2024 08:35 AM
बिलासपुर से छोटी काशी गए बाराती दुल्हन के घर बैठे हुए : फ़ोटो; सोशल मीडिया

हिमाचल में पहला ऑनलाइन निकाह: तुर्की से दूल्हा, मंडी में दुल्हन, बिलासपुर से छोटी काशी गई बारात, दोनों मोबाइल पर जुड़े, कहा- कबूल है-कबूल है, अदनान मुहम्मद ने किया मंडी की युवती से ऑनलाइन निकाह, पढ़ें पूरी खबर.

बिलासपुर : (HD News); नित विकसित होती नई तकनीकें हर क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं। इंटरनैट व ऑनलाइन तकनीक ने तो दुनिया ही बदल दी है। इस तकनीक ने समय व देशों की दूरियां भी मिटा दी हैं। ऐसा ही एक उदाहरण यहां भी देखने को मिला जहां आनलाइन हुई शादी यानी निकाह ने मुस्लिम दूल्हे व दुल्हन पक्ष की समस्याओं को दूर करते हुए जहां 2 दिलों को मिलाया वहीं 2 परिवारों की दुविधा भी दूर कर दी। ऑनलाइन हुई इस शादी ने जहां एक इतिहास रच दिया है वहीं आने वाले समय में तेजी से बदलती इस दुनिया में समय की कमी से जूझते युवाओं को शादी करने का एक नया रास्ता भी दे दिया है।

किस्सा यूं है कि बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर-3 निवासी मुहम्मद रफी का बेटा अदनान तुर्की में एक कंपनी में कार्यरत है। उसका निकाह डुगराईं-मंडी की एक मुस्लिम युवती से तय हुआ। निकाह तो मुकर्रर हो गया लेकिन इस विवाह यानी निकाह को करने के लिए लड़के को घर आने के लिए छुट्टी नहीं मिली।

उधर, लड़की के दादा की तबीयत नासाज चल रही थी। दादा की इच्छा थी कि वे अपने जीते जी अपनी पोती का निकाह देख लें। दोनों ही पक्षों की दुविधा का हल आधुनिक तकनीक से निकला व दोनों ही पक्षों को ऑनलाइन निकाह करवा देने का उपाय सूझा।

दोनों ही पक्षों ने अपने रिश्तेदारों व काजी से बात की तथा ऑनलाइन निकाह की सहमति मिलने पर इस निकाह को करवा दिया गया। हालांकि बिलासपुर से पूरे रिवाजों के साथ बारात डुगराईं-मंडी गई व वहां दूल्हा अपने निकाह में ऑनलाइन जुड़ा। काजी ने निकाह करवाया व ऑनलाइन ही दूल्हे ने 3 बार कबूल है-कबूल है दोहरा कर इस निकाह को कबूल किया।

वहीं दुल्हन ने गवाहों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया। दूल्हे मुहम्मद अदनान के ताया चार्टर्ड अकाऊंटैंट अकरम मुहम्मद ने बताया कि निकाह खुशीपूर्वक संपन्न हो गया व इस निकाह में दोनों परिवारों, रिश्तेदारों के साथ जामा मस्जिद बिलासपुर के प्रधान मोहम्मद हारून भी विशेष रूप से शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..

मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में मौसम का असर: NH-05 समेत 67 सड़कें बंद, 116 ट्रांसफार्मर ठप; राहत की बात- पेयजल आपूर्ति सुचारू - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

सरकार खामोश, कंपनियां बेलगाम: हिमाचल में घर बनाना हुआ और मुश्किल, सीमेंट के रेट आसमान पर - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..

दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर