Wednesday | November 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: हिमाचल हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर होंगे त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश - पढ़ें पूरी खबर       15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड: UAE के खिलाफ 53 गेंदों में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक       चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर सस्पेंस बरकरार: आईसीसी की अहम बैठक से पहले 'हाइब्रिड मॉडल' पर अड़ा भारत, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें       आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद बदला समीकरण: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर ने भी रचा इतिहास       हमीरपुर में आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक: 10 महीने में करीब 6 हजार लोग बने शिकार       हिमाचल पर गहराया कर्ज का संकट: राजस्व का 88 फीसदी हिस्सा केवल वेतन, पेंशन और ब्याज में खर्च       सोलन में जल संकट और स्वास्थ्य पर खतरा: नाले में चिकन वेस्ट फेंकने से तीन पेयजल योजनाएं ठप - पढ़ें पूरी खबर..       मिशन 2027 के लिए भाजपा का बड़ा दांव: नड्डा, जयराम और अनुराग समेत 14 दिग्गज कोर कमेटी में शामिल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग, 25 नवंबर 2026: रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026: रोहिणी नक्षत्र और उच्च के चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार      

मनोरंजन

30 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म देखते वक्त साथ रखें रुमाल, नहीं थमेंगे आंसू, IMDb पर है 9.3 रेटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

November 11, 2024 08:11 AM

30 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म देखते वक्त साथ रखें रुमाल, नहीं थमेंगे आंसू, IMDb पर है 9.3 रेटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

नई दिल्ली: भारी-भरकम बजट, जबरदस्त वीएफएक्स और शानदार एक्शन से भरी कई फिल्में आपने देखी होगी. लेकिन क्या आपको 30 साल पहले आई वो फिल्म याद है, जो अपने बड़े बजट, वीएफएक्स के अलावा शानदार कॉन्टेंट के लिए भी मशहूर हैं. जिसकी कहानी ने हर दर्शक का दिल छू लिया थी लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई. लेकिन री-रिलीज हुई तो बजट से तीन गुना कमाई कर डाली थी.

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो फिल्म 30 साल पहले सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया था. फिल्म बॉलीवुड या साउथ सिनेमा की नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म है, जिसका नाम है ‘द शॉशैंक रिडेम्पशन’.

1994 में आई थी ये जेल ड्रामा

30 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म की चर्चा फिर हो रही है, क्योंकि री-रिलीज के बाद फिल्म ने धमाल मचा दिया है. 1994 में आई ये फिल्म एक जेल ड्रामा है, जिसे रिलीज होने पर खूब पसंद किया गया था और आज भी दर्शकों के बीच ये जेल ड्रामा बेहद पसंद की जाती है.

ओटीटी पर मौजूद है 9.3 रेटिंग वाली फिल्म

अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. ये आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्मों में से एक है. इसे आईएमडीबी पर 10 में से 9.3 रेटिंग दी गई है.

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 1982 के स्टीफन किंग के उपन्यास ‘रीटा हेवर्थ और शॉशैंक रिडेम्पशन’ पर आधारित है, जिसमें मॉर्गन फ्रीमैन जैसे कलाकार हैं. मॉगर्न फ्रीमैन की दमदार एक्टिंग वाली ये फिल्म इतनी शानदार है कि इसे देखने वाला शायद ही कोई ऐसा दर्शक होगा, जिसके आंसू ना निकले हों. फिल्म में एक बैंकर एंडी डुफ्रेसने (टिम रॉबिंस) की कहानी दिखाई गई है. एंडी डुफ्रेसने को अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या के लिए शॉशैंक स्टेट पेनिटेंटरी में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है. आजीवन कारावास की सजा के बावजूद एंड्री खुद को निर्दोष बताता है. वह अगले दो दशकों में एक साथी कैदी और तस्करी करने वाले शख्स एलिस ‘रेड’ रेडिंग (मॉर्गन फ्रीमैन) से दोस्ती करता है.

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

प्रसिद्ध पार्श्वगायक के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, सुरों की महफिल ने जीता दिल

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के नए स्पिन-ऑफ का ऐलान

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली पैन-इंडिया फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' और 'किंग' की टक्कर को लेकर इंडस्ट्री में हलचल तेज

संगीत जगत में रीमिक्स बनाम ओरिजिनल की बहस: एआई जनरेटेड गानों पर गायकों ने जताई चिंता

ऑस्कर की दौड़ में भारतीय सिनेमा: इंडिपेंडेंट फिल्मों को मिला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में स्टैंडिंग ओवेशन

ओटीटी पर बड़ा घमासान: इस सप्ताहांत आ रही हैं सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज और ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण का दबदबा: नए मेगा प्रोजेक्ट्स की घोषणा से हिला पैन-इंडिया सिनेमा

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: 4 दिन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे ने लूटी महफिल

बिग बॉस 20' के मंच पर पिता सलीम खान का जिक्र सुन छलक पड़े सलमान खान के आंसू, उधर राजपाल यादव पर गिरी कानूनी गाज