Saturday | November 28, 2026
आज का पंचांग (28 नवंबर 2026): जानिए शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति       आज का राशिफल (28 नवंबर 2026): ग्रहों की चाल से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल       ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर में छिड़ी कड़ी प्रतिस्पर्धा, पारंपरिक खुदरा व्यापारियों ने उठाई नीतिगत संरक्षण की मांग       फिनटेक और डिजिटल पेमेंट सेक्टर में आरबीआई की सख्ती, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए लागू हुए नए पारदर्शी नियम       देश के विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में ऐतिहासिक उछाल, 'मेक इन इंडिया' से बदल रही वैश्विक सप्लाई चेन       विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर लगाम और घरेलू खरीदारी के दम पर शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई के करीब       चिट्टे के सौदागरों पर डिजिटल प्रहार: प्रदेश सरकार ला रही 'व्हाट्सएप चैटबॉट', गुप्त सूचना से ध्वस्त होगा नशे का नेटवर्क       नए जिलों के गठन पर सुक्खू सरकार में दिखे विरोधाभासी सुर, कृषि मंत्री ने जनगणना तक टालने की दी नसीहत       सोलन में आस्था बनाम नियम की जंग: कड़ा-कृपाण विवाद में छूटी युवक की पटवारी परीक्षा, उबली सियासत       अश्वनी खड्ड में घुल रहा सीवेज का जहर: एनजीटी में प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट ने उधेड़ी सरकारी दावों की परतें, कॉम्बरमियर नाले में सात गुना ज्यादा प्रदूषण      

हिमाचल

दक्षिण कोरिया में भारतीय दूतावास दौरे के साथ विधान सभा अध्यक्ष का विदेश दौरा सम्पन्न, स्वदेश लौटे, पढ़ें पूरी खबर

November 26, 2024 03:51 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 22 दिनों का विदेश दौरा सम्पन्न कर आज स्वदेश लौट आए हैं। उनके साथ विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी स्वदेश लौट आए हैं। विधान सभा अध्यक्ष का यह दौरा कई मायनों में सफल, शिक्षाप्रद तथा व्यवहारिक था। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष चार देशों क्रमश: आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहे।

विधान सभा अध्यक्ष ने जहाँ टोक्यो तथा सियोल में भारतीय दूतावास का दौरा कर आर्थिक, सामाजिक, राजनितिक तथा सांस्कृतिक विषयों पर गहन चर्चा की वहीं पर्यटन की दृष्टि से उन्नत एवं विकसित स्थलों का भी दौरा किया । पठानियां ने कहा कि 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेना, अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर सम्बोधित करना मेरे लिए एक अविस्मरणीय पल था जहाँ पर देश –विदेश के बेहतरीन वक्ता मौजूद थे।

स्वदेश लौटने से पूर्व पठानियां ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में स्थित भारतीय दूतावास का दौरा किया तथा दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार तथा अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आजकल भारत तथा दक्षिण कोरिया के आपसी सम्बन्धों, दोनो देशों के आर्थिक, वाणिज्यिक तथा राजनितिक सम्बन्धों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राजदूत अमित कुमार ने कहा कि भारत तथा दक्षिण कोरिया के आपस में मजबूत रिश्ते है जिसके चलते दोनों देशों के आयात तथा निर्यात में निरन्तर वृद्वि हो रही है तथा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दोनों एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त सियोल में अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने सियोल में पर्यटन तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रमुख स्थलों का भी दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमति नीना पठानियां भी मौजूद थी। पठानियां ने सियोल में नामसान टावर, जेजू आइलैंड, म्योंगडॉन्ग शॉपिंग स्ट्रीट, डे – ओक्सुंग पैलेस तथा बुकचोन हनाके विलेज जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया तथा जगह – जगह कार्यरत भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी दिनचर्या तथा उनके कार्य बारे उनसे चर्चा की। विधान सभा अध्यक्ष भारतीय समयानुसार 12 बजकर 5 मिनट पर नई दिल्ली हवाई अड्डे पहुँचे तथा देर रात तक उनका शिमला आने का कार्यक्रम है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

जैविक खेती नहीं, प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान! आचार्य देवव्रत ने बताया कम लागत और बेहतर उत्पादन का मॉडल, गुजरात के 9 लाख किसान जुड़े

चिट्टे के सौदागरों पर डिजिटल प्रहार: प्रदेश सरकार ला रही 'व्हाट्सएप चैटबॉट', गुप्त सूचना से ध्वस्त होगा नशे का नेटवर्क

नए जिलों के गठन पर सुक्खू सरकार में दिखे विरोधाभासी सुर, कृषि मंत्री ने जनगणना तक टालने की दी नसीहत

सोलन में आस्था बनाम नियम की जंग: कड़ा-कृपाण विवाद में छूटी युवक की पटवारी परीक्षा, उबली सियासत

अश्वनी खड्ड में घुल रहा सीवेज का जहर: एनजीटी में प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट ने उधेड़ी सरकारी दावों की परतें, कॉम्बरमियर नाले में सात गुना ज्यादा प्रदूषण

हिमाचल के मिड-डे मील वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने बदला अपना ही फैसला, अब हर महीने खाते में आएंगे पूरे 5,500 रुपये - पढ़ें पूरी खबर

भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो

हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था

ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार