हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 27, 2025
IGMC शिमला: मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद भी नहीं बनी सहमति, कल सुबह से रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार स्पेशल राशिफल: 26 दिसंबर को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल..       रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने सुक्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, डॉक्टर की विदाई पर भड़के - आज सामूहिक अवकाश, कल से प्रदेशव्यापी हड़ताल का अल्टीमेटम; स्वास्थ्य सेवाएँ लड़खड़ाने के आसार - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: कॉमली बैंक में 'हिन्दू सम्मेलन' का भव्य आयोजन, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता का दिया संदेश - पढ़ें पूरी खबर.       IGMC में मरीज से मारपीट का मामला: सरकार का कड़ा फैसला - आरोपी डॉक्टर पर दोहरी कार्रवाई, पद से हटाने के बाद अनुबंध भी किया गया तत्काल समाप्त सरकारी सेवाओं से पूरी तरह बाहर, आदेश जारी - पढ़ें पूरी खबर       'देवभूमि' शर्मसार: गैंगरेप-हत्या को 'आत्महत्या' बताने की पुलिसिया साजिश बेनकाब, SHO सस्पेंड, 4 गिरफ्तार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल 25 दिसंबर 2025: क्रिसमस के शुभ अवसर पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       शिमला रिज पर शर्मनाक नज़ारा : टैक्सी चालकों का सरेआम हंगामा, गंदी गालियों से पर्यटक व स्थानीय लोग परेशान - देखें पूरी खबर..       IGMC मारपीट कांड: सरकार के फैसले पर पीड़ित मरीज का बड़ा बयान; कहा—"CM सुक्खू ने पेश की मिसाल, अब सुधरेंगे अहंकारी डॉक्टर!" - पढ़ें पूरी खबर..       IGMC शिमला मारपीट मामला: आरोपी डॉक्टर की सेवाएं समाप्त, DMER का बड़ा एक्शन - पढ़ें पूरी खबर      

राशिफल

आज का राशिफल 27 नवंबर 2024: चंद्रमा के गोचर से बना है शुभ योग, फायदे में रहेंगे मेष मिथुन और कन्या राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

November 27, 2024 07:42 AM

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए कारोबार के मामले में अधिक लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मित्रों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको वाणी कुशलता और आर्थिक प्रबंधन क्षमता का भी लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आज रोमांटिक रहने वाला है और आप प्रेमी के साथ यादगार पल बिता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहने वाला है। आपको आज बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। आज दोपहर तक आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम के समय आपके घर कोई मित्र या मेहमान आ सकता है विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से और उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको आर्थिक और करियर संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। आपकी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति पाने की भी चाहत आज पूरी हो सकती है। शाम के समय आज आपको जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और यात्रा के दौरान सजग रहना चाहिए। वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें।

कर्क राशि : कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज पारिवारिक सहयोग से धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आज वह दूर हो सकता है। अगर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी तो वह भी आज खत्म हो जाएगी। शाम के समय आज आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अगर आज आपको कोई फैसला लेना है तो भावुक होकर न लें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

सिंह राशि : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज समाज में आपकी नई पहचान बनेगी। प्रतिष्ठित और वरिष्ठ लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आपने किसी को कारोबार में धन उधार दिया है तो आज आपका पैसा वापस मिल सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में दीर्घकालीन निवेश से भी फायदा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज प्रयास में सफलता मिलेगी। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान होगा और जीवनसाथी के साथ आपका आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद है। आपकी कोई चाहत आज पूरी होने की आपको खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी पाएंगे। लेकिन आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो सभी पक्षों को समझकर ही फैसला लें नहीं तो धन फंस सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा।शिवा जाप माला का पाठ करें।

तुला राशि : तुला राशि में आज चंद्रमा का आगमन हो रहा है ऐसे में आज का दिन तुला राशि के लिए दोपहर बाद विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपको आज व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। शाम के समय आज आप थकान बऔर शारीरिक कष्ट महसूस कर सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, जो लोग कामकाज में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। लव लाइफ में आज आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो प्रेमी से कहासुनी हो सकती है। शाम के बाद स्वास्थ्य में नरमी भी आप महसूस कर सकते हैं। वाणी पर आपको आज कंट्रोल करने की जरूरत है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि : धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी उलझन परेशानी से निकलने में भी परिवार के सदस्य मदद करेंगे। आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो इसमें आपको राहत मिल सकती है। बिजनेस में आज आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। सलाह है कि किसी की बातों में आकर आज किसी प्रकार का आर्थिक फैसला लेने से बचें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

मकर राशि : मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज शिक्षा और करियर में परिश्रम का पूरा फायदा मिलेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज विशेष सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी आज सफलता मिलेगी। जो लोग बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनका काम भी आज बन सकता है। किसी कारणवश यात्रा का भी संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज संतान से संबंधित किसी चिंता समस्या का समाधान हो जाएगा। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे थे तो किसी कारण से आपका प्लान टल सकता है। अगर आज आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो आपको उससे बचना चाहिए नहीं तो अकारण ही आप परेशान होंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों को सुलझाने के लिए आज आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आप आज गृहनिर्माण अथवा गृह सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं और लाल चंदन का तिलक करें।

मीन राशि: मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको निकट संबंधियों की मदद से फायदा हो सकता है। बिजनेस में आज का दिन मानसिक उलझन को बढाने वाला रहेगा। आपके लिए सलाह है कि कानूनी मामलों में आप किसी प्रकार का भी जोखिम लेने से बचें। आपको आज शाम तक अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा, आज आपको उपहार भी मिल सकता है। धर्म कर्म के कार्य और अध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश स्तोत्र का सुबह शाम पाठ करना लाभदायक रहेगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

शुक्रवार स्पेशल राशिफल: 26 दिसंबर को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल..

आज का राशिफल 25 दिसंबर 2025: क्रिसमस के शुभ अवसर पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल

आज का राशिफल 24 दिसंबर 2025: मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बुधदेव की कृपा से होगा धन लाभ; जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल (23 दिसंबर): मकर राशि में चंद्रमा का संचार और 'त्रिग्रही योग' का प्रभाव, जानें किन 5 राशियों को होगा बंपर धन लाभ!

सोमवार का राशिफ़ल: किस्मत का सितारा चमकेगा या बढ़ेगी परेशानी ? जानें 22 दिसंबर को आपकी राशि में क्या लिखा है ..

आज का राशिफल 20 दिसंबर 2025: शनिवार को शनि देव किन राशियों पर होंगे मेहरबान? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 Dec 2025: वृश्चिक से निकलकर धनु में जाएंगे चंद्रमा, पौष अमावस्या पर किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

आज का राशिफल: 18 दिसंबर 2025 – क्या चमकेंगे आपके किस्मत के सितारे? जानें अपनी राशि का भविष्यफल!

आज का राशिफ़ल: 17 दिसंबर 2025; बुधवार को गणेश जी किन राशियों पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

आज का राशिफल: ​16 दिसंबर 2025: सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मेष और कुंभ को धन लाभ के प्रबल योग - पढ़ें राशिनुसार आज की भविष्यवाणी