हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | November 18, 2025
आज सोमवार का राशिफ़ल: 17 नवंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       आज का राशिफल 16 नवंबर 2025: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन – करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य पर विशेष ज्योतिषीय विश्लेषण       आज का राशिफल 15 नवंबर 2025: ग्रहों की चाल से बदलेगा आपका दिन, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल       जीएसएसएस करयाली में वार्षिक पारितोषिक एवं बाल दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित, मुख्य अतिथि हरि कृष्ण हिमराल ने छात्रों को किया सम्मानित       सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट       आज का राशिफल: 14 नवंबर 2025; 12 राशियों का विस्तृत दैनिक भविष्यफल पढ़ें       शिमला लक्कड़ बाजार में हरे पेड़ों की कटान पर भड़की जनता, प्रशासन और वन विभाग पर गंभीर सवाल—पढ़ें पूरी खबर.       नगर निगम कर्मियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं: पुलिस में शिकायत दर्ज - अतिक्रमण रोकना कोर्ट की अवहेलना - मेयर सुरेंद्र चौहान       आज का राशिफल: जानें 12 राशियों का पूरा भविष्यफल, करियर, स्वास्थ्य और संबंधों पर सटीक भविष्यवाणी       हिमाचल में भाजपा पाँच गुटों में बंटी - CM सुक्खू बोले, “भाजपा ने लोकतंत्र और जनभावनाओं को खरीदने की कोशिश की” - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

हिमाचल में दिल्ली के टूरिस्ट की मौत, बर्फ पर फिसली कार, 3 घायल, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी, पढ़ें पूरी खबर..

December 09, 2024 10:43 AM

Himachal : (HD News); हिमाचल के लाहौल स्पीति में रविवार रात दिल्ली के पर्यटकों की एक गाड़ी बर्फ से स्किड होने के बाद टिप्पर से टकरा गई। इससे एक टूरिस्ट की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों घायलों को रोहतांग में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रोहतांग टनल से आगे स्नो-गैलरी और पागल नाला के बीच यह हादसा हुआ। सड़क पर फिसलन की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इस दौरान DL-9CAT9501 नंबर की गाड़ी लाइन को ओवर टेक करते हुए तेज रफ्तार में आगे निकली। इससे चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और दूसरी लेन पर जाम में फंसे टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अगला हिस्सा टिप्पर के नीचे घुस गया। इससे गाड़ी के सभी एयर-बैग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।

मृतक भीषण एक कंपनी का मालिक

हेड कांस्टेलब गजेंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के भीषण गर्ग (49) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि परवेज आलम, लेखराज और तरुण इस हादसे में घायल हुए हैं। गाड़ी में सवार सभी मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। पिछली सीट पर बैठा पांचवां शख्स पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक भीषण गर्ग दिल्ली में एक कंपनी के मालिक थे। सभी सिस्सू की तरफ घूमने गए थे और बीती शाम को वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में रविवार रात दिल्ली के पर्यटकों की एक गाड़ी बर्फ से स्किड होने के बाद टिप्पर से टकरा गई। इससे एक टूरिस्ट की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों घायलों को रोहतांग में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की एडवाइजरी

ताजा हिमपात के बाद पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि ज्यादातर लोग बर्फ पर भी आम दिनों की तरह ड्राइविंग करते है। बर्फ का सड़कों पर शीशा सा जम गया है। इससे सावधानी जरूरी है। ऐसे में पुलिस ने धीमी रफ्तार के साथ और ब्रेक का कम इस्तेमाल करने की एडवाइजरी जारी की है।

ऊंचे क्षेत्रों में फंसे पर्यटक देर तक सुरक्षित रेस्क्यू

प्रदेश में आज और कल भी कुछेक स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए पर्यटकों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बर्फबारी हो जाती है। इससे फंसने की संभावना बनी रहती है। बीती शाम को भी लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में 150 से ज्यादा पर्यटक जगह जगह फंस गए थे, जिन्हें लोकल पुलिस ने देर रात तक सुरक्षित होटलों में पहुंचाया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

जीएसएसएस करयाली में वार्षिक पारितोषिक एवं बाल दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित, मुख्य अतिथि हरि कृष्ण हिमराल ने छात्रों को किया सम्मानित

शिमला लक्कड़ बाजार में हरे पेड़ों की कटान पर भड़की जनता, प्रशासन और वन विभाग पर गंभीर सवाल—पढ़ें पूरी खबर.

नगर निगम कर्मियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं: पुलिस में शिकायत दर्ज - अतिक्रमण रोकना कोर्ट की अवहेलना - मेयर सुरेंद्र चौहान

हिमाचल में भाजपा पाँच गुटों में बंटी - CM सुक्खू बोले, “भाजपा ने लोकतंत्र और जनभावनाओं को खरीदने की कोशिश की” - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरा - पढ़ें पूरी खबर

शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही : विधानसभा अध्यक्ष ने विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में मची सनसनी — पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़े पूरी खबर..

वर्ल्ड कप विजेता रेणुका सिंह ठाकुर हिमाचल पहुंचीं; शिमला में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों संग मां हाटेश्वरी के किए दर्शन - पढ़ें पूरी खबर ..

दर्दनाक वारदात : आपसी झगड़े में पति ने की पत्नी की हत्या, चार साल की बच्ची के पास मिली लाश; आरोपी फरार - पढ़ें पूरी खबर..

भाजपा विधायक के घर पहुंची पुलिस, नहीं मिले हंसराज, मोबाइल बंद, जांच तेज, गिरफ्तारी की संभावना पर सस्पेंस - पढ़ें पूरी खबर