हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 14, 2026
हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..       आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | चंबा

जिला कार्यक्रम अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत, निजी क्वार्टर में मिला शव, पढ़ें पूरी खबर..

December 11, 2024 09:09 AM

चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मंगलवार को उनका शव निजी क्वार्टर में बरामद हुआ। शव की पहचान राकेश कुमार चौधरी निवासी गांव गग्गल तहसील धीरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार चाैधरी मंगलवार को कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके चलते पड़ोसी ने आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया और अंदर झांकने पर राकेश कुमार चौधरी को बिस्तर पर बेसुध हालत में पाया।

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, उन्होंने तुरंत राकेश को उठाकर मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मैडीकल कालेज पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद मृतक के परिजनों के चम्बा पहुंचने पर कागजी औपचारिकताएं निपटाई गईं,  साथ ही परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

डीएसपी चम्बा जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..

दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर