Saturday | October 10, 2026
अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

हिमाचल में घर में लगी आग, 4 साल का मासूम लापता, रात 10 बजे तक नहीं मिला सुराग, आज सुबह फिर तलाशी अभियान शुरू, पढ़ें पूरी खबर

December 25, 2024 10:23 AM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

लाहौल स्पीति : (HD News); हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में देर शाम एक मकान में आग लग गई। इस घटना के बाद से 4 साल का बच्चा गायब है। रात करीब 9.30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। मगर तब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया।

सूचना के अनुसार, आग के बाद मकान ढह गया। इससे बच्चे को खोजा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन रात 10 बजे तक बच्चे को खोजने में जुटा रहा। आज सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इससे पहले एक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ।

पुलिस के अनुसार, जिस मकान में आग लगी, उसमें नेपाली मूल के भीम बहादुर अपनी पत्नी और 4 वर्ष के बेटे के साथ रह रहे थे। घटना के समय (शाम 6.45 बजे) भीम बहादुर और उनकी पत्नी काम के सिलसिले में बाहर थे और बच्चा कमरे में सो रहा था। बुरी तरह जलने के बाद मकान ढह गया।

विधायक लाहौल स्पीति अनुराधा राणा ने बताया कि आग की घटना के बाद से चार साल का मासूम मिसिंग है। केलांग में आग की घटना में प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन ऑथोरिटी, अग्निशमन विभाग व जल शक्ति विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। नेपाली मूल परिवार के रहने की व्यवस्था दूसरी जगह कर दी गई है। प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने लोगों ने अपील की है कि घर के अंदर तंदूर में आग जला कर छोटे बच्चे को अकेला न छोड़े।

4 कमरों का मकान जलकर राख

तहसीलदार केलांग रमेश कुमार ने बताया कि दो मंजिला भवन में 4 कमरे थे, जो चलकर राख हो गए है। उन्होंने बताया कि घटना में 4 वर्षीय बच्चे के जलने की आशंका है। घटना में लगभग 10 लाख रुपए से अधिक की राशि का नुकसान हुआ है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..