हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 05, 2025
शिमला: दर्दनाक घटना; बहन बुलाती रही...नहीं सुन रही थी मान्या, बालकनी से अंदर झांकर देखा तो उड़ गए होश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलैरो कैंपर, हादसे में चालक की मौके पर मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, पढ़ें पूरी खबर..       पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में लाखों रुपए का घपला, इन खाताधारकों से हुई लाखों की धोखाधड़ी, शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..       मौसम अपडेट : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हिमपात, आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 5 फरवरी 2025 : आज भीष्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       आज का राशिफ़ल : 5 फरवरी; 2025; इन राशि वालों को आज मिलेंगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन का तक का राशिफल       शिमला : राजधानी में सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर शिमला नगर निगम सख्त, लक्कड़ बाजार-आईजीएमसी रोड़ पर अतिक्रमण करने वाले तहबाजारियों का सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..       कुलदीप पठानियां महाराष्ट्र के पूणे शहर में आयोजित 14वें भारतीय छात्र संसद को करेंगे सम्बोधित, 7 फरवरी को पूणे के लिए होंगे रवाना, पढ़ें पूरी खबर       आज का पंचांग: 04 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय..       मंगलवार का राशिफल: 04 फरवरी 2025; इन 5 राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, इन के जीवन मे आएगी खुशियों की बहार, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

राशिफल

आज का राशिफल: 31 दिसंबर 2024 (मंगलवार); इन 5 राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें शशि आदित्य योग से किन-किन राशियों को होगा फायदा

December 31, 2024 07:58 AM

आज का राशिफ़ल

31 दिसंबर मंगलवार का राशिफल बता रहा है कि आज सूर्य और चंद्रमा की युति धनु राशि में होने से शशि आदित्य योग बना है। इस गोचर के समय चंद्रमा पूर्वाषाढा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मेष, तुला, और मीन राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। देखें साल का अंतिम दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि: आज साल के अंतिम दिन मेष राशि के जातक अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णयों से अपने बिगड़ते मामलों को सुधारने में सफल रहेंगे। आज आप अपने कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में आपको काफी फायदा होगा। परिवार और दोस्तों के साथ आज पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

वृषभ राशि: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन शाम का समय आपका मनोरंजक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा, जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपको अपने वरिष्ठों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक मामलों में खुशी मिलेगी। धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि: आज साल का अंतिम दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है। शाम को कोई मित्र या मेहमान आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पार्टी मनोरंजन का भी आनंद लेंगे। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को आज साल के अंतिम दिन कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। आपको आज शेयर बाजार में निवेश करना है तो दीर्घकालीन निवेश करें इससे आपको फायदा होगा। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और खुशी मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और भगवान को तुलसी की मंजरी अर्पित करें।

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज साल के अंतिम दिन सूर्य और चंद्रमा की युति होने से आपको शासन सत्ता पक्ष के लाभ मिल सकता है। आपको आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। शाम के समय आप आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य या अनुबंध करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें। आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हें। आर्थिक मामलों में आपको धन लाभ मिलने की खुशी होगी। बिजनेस में कमाई से मन उत्साहित रहेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को आज साल के अंतिम दिन भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। आज आप शाम से लेकर रात तक का समय अपने परिजनों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आपको अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा, उन्हें कुछ स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान उमा महेश्वर की पूजा करें।

तुला राशि : तुला राशि के लिए आज साल के अंतिम दिन सितारे बताते हैं कि, राशि से पंचम भाव में शुक्र के गोचर से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे। आज आपने किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको खुशी मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ मनोरंजन करते हुए रात्रि व्यतीत करेंगे। आपको कोई शुभकामना संदेश और बधाई मिल सकती है। अगर आपका कोई काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि : आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। धन की प्राप्ति होने से आपको खुशी मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी शुभ कार्य में धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। शाम के समय अगर आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो आपको उसमें हाथ डालने से बचना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज बच्चों और जीवनसाथी को समय दें इससे आपके परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

धनु राशि: धनु राशि के लिए के लिए आज साल का अंतिम दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोस्तों के साथ आप आज पार्टी और उत्सव मना सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी, जिससे आप काफी समय से नहीं मिले हैं। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी खुशी मिलने वाली है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। ओम रां राहवे नमः मंत्र का यथा संभव जप करें।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी। आज आप शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी की खुशी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज देर रात आपको कोई शुभ कामना और अच्छी खबर मिल सकती हैं। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज शुक्र शनि की युति से फायदा मिल सकता है। आज साल के अंतिम दिन कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर मिलने वाली है। आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा। अगर आपकी कोई डील फंस रही थी तो आज वह फाइनल हो सकती है। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का फैसला किया है, तो वह आज आपको फायदा दिला सकता है। आप आज कोई नया काम शुरू करें तो यह भी आपके लिए फायदेमंद होगा। आज प्रेम संबंध में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन राशि : मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज खान पान में संयम रखें और किसी के उकसावे में आकर कोई भी गलत काम न करें। आज साल के अंतिम दिन आपको सोच समझ कर कोई भी फैसला लेना चाहिए नहीं तो इसका प्रभाव आने वाले साल तक दिखेगा। वैसे व्यावसायिक क्षेत्र में भी आज अनुकूल लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हें। शाम का समय आप दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी का भी आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को आज मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें और भगवान को घी का दीप दिखाएं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल : 5 फरवरी; 2025; इन राशि वालों को आज मिलेंगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन का तक का राशिफल

मंगलवार का राशिफल: 04 फरवरी 2025; इन 5 राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, इन के जीवन मे आएगी खुशियों की बहार, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

आज का राशिफ़ल: 03 फरवरी 2025; सोमवार के दिन इन जातकों के लिए खुलेगा किस्मत का पिटारा, पढ़ें आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफ़ल : 03 से 09 फरवरी 2025; सभी 12 राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल: 2 फरवरी 2025 : शुक्र गुरु परिवर्तन योग से इन 3 राशि वाले होंगे मालामाल, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफ़ल

मासिक राशिफ़ल : सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे फरवरी के 28 दिन, मेष से मीन तक जानिए पूरे महीने का हाल..

शनिवार का राशिफ़ल: 01 फरवरी 2025: फरवरी के पहले दिन इन राशियों को होगा बंपर लाभ, भाग्य का सितारा रहेगा बुलंदियों पर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 31 जनवरी 2025; महीने के आखिरी दिन चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल

आज का राशिफ़ल: 30 जनवरी 2025; आज इन राशि वालों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान विष्णु, आर्थिक स्थिति में आएगी मजबूती, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 29 फरवरी 2025; मेष से मीन तक की राशियों के लिए यह दिन कैसे रहेगा, जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल..