Thursday | November 19, 2026
18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..       आज का पंचांग: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की संपूर्ण जानकारी       आज का राशिफल: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..       नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल : तांदी भीषण अग्निकांड; 17 घर और 6 गौशालाएं जलकर राख, ग्रामीणों के तन पर बचे सिर्फ कपड़ें.. आंखों में बचे आंसू, पानी की कमी ने किया आग में घी का काम, इतनी दूर से ढोना पड़ा पानी, पढ़ें पूरी खबर..

January 02, 2025 04:55 PM

हिमाचल प्रदेश में नए साल के पहले दिन जिला कुल्लू के तांदी गांव में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 17 घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन घरों को नहीं बचाया जा सका। आग का गोला बन चुके मकानों से लोग कुछ भी नहीं निकाल पाए। जानें सभी वजहें विस्तार से...

कुल्लू: (HD News); बंजार घाटी के तांदी गांव में काष्ठकुणी शैली से बने लकड़ी के घर एक के बाद एक आग की चपेट में आ गए। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि गांव वालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन पानी खत्म हो गया। दमकल वाहन को करीब सात किलोमीटर दूर जिभी जाकर पानी ढोना पड़ा।

आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग बंजार की टीम दोपहर बाद 3:01 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पानी की उचित व्यवस्था न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गांव से 60 किलोमीटर दूर कुल्लू और 30 किलोमीटर दूर लारजी से भी दमकल वाहन भेजे गए, मगर तब तक कई घर राख के ढेर में बदल गए थे। प्रशासनिक अमला और स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन व सरकार से आग के पीड़ित लोगों की हर संभव सहायता करने की मांग की है।

गांवों में आग बुझाने के नहीं इंतजाम

जिला कुल्लू के अधिकतर गांवों में आग जैसी घटनाओं से निपटने और समय रहते आग पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। पानी के टैंक भी गांवों से दूर बनाए गए हैं। हालांकि, आग लगने की घटना होने पर पेयजल की लाइनों से आग को बुझाने की कोशिश की जाती है, लेकिन यह हर बार नाकाफी साबित होती है। आग की चपेट में आए तांदी गांव को बचाने के लिए पड़ोसी गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और मिट्टी और पानी की बाल्टियां फेंक कर आग को बुझाने का काम किया। मगर धू-धू कर जले मकानों को नहीं बचाया जा सका। स्थिति गंभीर होने पर लारजी और कुल्लू से भी अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। चार घंटे तक पूरे गांव में हाहाकार मचा रहा। तांदी पंचायत के प्रधान परस राम व पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष हेत राम ठाकुर ने कहा कि आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

तन पर कपड़े बचे... आंख में आंसू

अग्निकांड ने प्रभावित परिवारों के सिर से छत छीन ली है। उनके पास तन पर पहने कपड़ों और आंखों में आंसुओं के सिवा कुछ नहीं बचा है। आग का गोला बन चुके मकानों से लोग कुछ भी नहीं निकाल पाए। जिन मकानों में पहले आग लगी, उनसे मवेशियों को ही निकाला जा सका है। मकान के अंदर का सारा सामान, कपड़े राख में बदल गए हैं। गांव में आग की इस घटना के बाद पूरी तरह से शोक पसर गया है।

इन लोगों के जले मकान : दलीप सिंह पुत्र हिमत राम, यज्ञ चंद पुत्र हिमत राम, दुनीचंद पुत्र लोभू राम, लोत राम पुत्र रोशन लाल, लुदरमणी पुत्र लोगू, रविंद्र पुत्र उगत राम, माडू राम पुत्र मोती राम, कातकू पुत्र मोती राम, किशोर कुमार पुत्र दिले राम, अनूप राम पुत्र दुला राम, वितन सिंह पुत्र देवी राम, रमेश कुमार पुत्र खूबराम, गेहरू राम पुत्र केवल राम, लोत राम पुत्र लुदर चंद, महिंद्र सिंह पुत्र मोती राम, चेन सिंह पुत्र देवी राम और डोलू देवी पत्नी प्रीमू राम शामिल हैं।

इनकी गोशालाएं चढ़ीं भेंट : दलीप सिंह पुत्र हिमत राम, यज्ञ चंद पुत्र हिमत राम, दुनी चंद्र पुत्र लोस राम, लुदरमणी पुत्र लोभू राम, रविंद्र पुत्र उगम राम तथा डोलू देवी पुत्र प्रीमू राम की गोशालाएं जल गई हैं।

पल भर के भीतर आग पकड़ लेते हैं काष्ठकुणी शैली से बने लकड़ी के मकान

गांवों में करोड़ों की संपत्ति बारूद के ढेर पर है। काष्ठकुणी शैली से बने लकड़ी के मकान तुरंत आग पकड़ लेते हैं। बंजार उपमंडल के तांदी गांव में भी भीषण अग्निकांड से तबाही मच गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 80 फीसदी घर अभी भी लकड़ी के बने हैं। इन घरों में लकड़ी पर पेंट भी किया जाता है। साथ ही अधिकतर गांवों में घर एक-दूसरे से सटे होते हैं। एक मकान में आग लगने की सूरत में दूसरा भी आग की चपेट में आ जाता है। पहले भी कई बार जिले के कई गांव लाक्षागृह बन चुके हैं।

आग की घटना पर काबू पाने के लिए सबसे पहले दमकल को तुरंत सूचना और दमकल वाहन का मौके पर पहुंचना जरूरी होता है। सड़क सुविधा न होने के कारण आग से नुकसान अधिक होता है। लकड़ी के घरों में आग तेजी से फैलती है - प्रेम भारद्वाज, फायर ऑफिसर, अग्निशमन विभाग

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता