हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 11, 2026
हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश       शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर       ​साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जानें मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल: विधानसभा का बजट सत्र मार्च में, बजट सत्र में होगी 18 से 20 बैठकें, CM सुक्खू प्रस्तुत करेंगे तीसरा बजट, पढ़ें पूरी खबर..

January 31, 2025 03:49 PM
File Photo

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि बजट सत्र का शुभारंभ मार्च के पहले सप्ताह में होगा। इस दौरान कुल 18 से 20 बैठकें होंगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। बजट सत्र को लेकर निर्णय मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में लिए जाने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में बजट सत्र की अवधि को लेकर प्रस्ताव राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा जाएगा, जिसके बाद इसको लेकर अधिसूचना जारी होगी। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण से होगा तथा उसके बाद अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी। 

आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की दिखेगी झलक 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिनके पास वित्त विभाग भी है, वह वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को प्रस्तुत करेंगे। यह उनका लगातार अपना तीसरा बजट होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की झलक देखने को मिल सकती है।

बजट प्रस्तुति के बाद इसको लेकर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे, जिसका उत्तर मुख्यमंत्री देंगे। सत्र के दौरान 2 दिन गैर-सरकारी सदस्य दिवस के लिए निर्धारित किए जाने की संभावना है। 

3 व 4 फरवरी को होंगी विधायक प्राथमिकता बैठकें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए 2 दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में किया जाएगा। सरकार की तरफ से इस दौरान वार्षिक योजना 2025-26 के आकार को भी निर्धारित किया जाएगा। वार्षिक योजना का यह आकार 10000 करोड़ रुपए रहने की संभावना है। बैठक में विधायकों से मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी। 

सचिवालय में बैठकों का दौर जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मध्य प्रदेश एवं दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद अब बजट की तैयारियों को लेकर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके लिए फिर से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। प्रदेश सचिवालय में वित्त एवं योजना विभाग की तरफ से आगामी बजट की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट

बजट सत्र का ऐलान: 16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विशेष सत्र नहीं - अब सीधे बजट सत्र; सीएम सुक्खू बोले- '72 साल पुरानी ग्रांट रोकी, जनता को बताएंगे सच' - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में डिग्री बड़ी तो घट गई सैलरी: डॉक्टर की पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड, और नौकरी के नाम पर 33 हजार - क्या यही है सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की क़ीमत?

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..