हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का धार्मिक महत्व।       अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल में विजिलैंस की बड़ी कार्रवाई: लाखों की रिश्वत लेते महिला अधिकारी समेत 3 अन्य गिरफ्तार किए, पढ़ें पूरी खबर.

February 08, 2025 07:17 AM
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलैंस विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लाखों की रिश्वत लेते पकड़ा..!!

कुल्लू: (HD News); हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलैंस विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और चपड़ासी को 1 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विजिलैंस के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त ने एक शिकायत दबाने के लिए एक होटल कारोबारी से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर होटल कारोबारी ने इसकी सूचना विजिलैंस विभाग को दी, जिस पर विजिलैंस की टीम ने जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता जब मांगी गई रिश्वत के पैसों में से 1 लाख 10 हजार रुपए देने दफ्तर पहुंचा तो भविता टंडन ने रिश्वत की रकम खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज को देने को कहा। वहीं पंकज ने यह रकम वहां मौजूद चपड़ासी केशव राम को देने के लिए कहा।

शिकातकर्ता ने जैसे ही चपड़ासी को रुपए सौंपे तो वैसे ही टीम ने तीनों को रंगे हाथों दबोच लिया। वहीं रिश्वत की रकम को भी बरामद कर लिया। जानकारी मिली है कि सहायक आयुक्त ने ये रिश्वत होटल में गलत ब्रांड वाले पापड़ और असुरक्षित खाना पकाने का तेल रखने से जुड़े नोटिस काे दबाने के लिए मांगी थी।

विजिलैंस विभाग के एसपी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विजिलैंस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा

ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट