21 दिसंबर 2025 का राशिफल: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल!       ​"मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल पर किया संवाद : कहा - 'बेटा ! तुम पढ़ो, तुम्हारी हर जिम्मेदारी अब सरकार की"- पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 20 दिसंबर 2025: शनिवार को शनि देव किन राशियों पर होंगे मेहरबान? जानें मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल की दवा इंडस्ट्री पर सवाल: 47 दवाओं के सैंपल फेल, पैरासिटामोल से हार्ट व शुगर की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं, स्वास्थ्य से खिलवाड़ - पढ़ें पूरी खबर       HP High Court सख्त: वक्फ बोर्ड के गठन में देरी और कानून उल्लंघन पर राज्य सरकार को नोटिस - पढ़ें पूरी खबर..       एचआरटीसी कर्मचारियों–पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक फैसले, बीओडी बैठक में बरसीं सौगातें       Aaj Ka Rashifal 19 Dec 2025: वृश्चिक से निकलकर धनु में जाएंगे चंद्रमा, पौष अमावस्या पर किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें शुक्रवार का राशिफल       हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: अब केवल रेहड़ी-फड़ी वाले नहीं, बल्कि दुकानों के आगे सरकारी जमीन कब्जाने वाले ‘दुकानदार’ भी नपेंगे - पढ़ें पूरी खबर..       HRTC कर्मचारियों का इंतजार खत्म: 4 किस्तों में मिलेगा पेंडिंग एरियर, निदेशक मंडल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला       आज का राशिफल: 18 दिसंबर 2025 – क्या चमकेंगे आपके किस्मत के सितारे? जानें अपनी राशि का भविष्यफल!      

हिमाचल | बिलासपुर

दोस्तों से मिलने हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचा घर का इकलौता चिराग, फिर तीन दोस्तों ने एकसाथ त्यागें प्राण, पढ़ें पूरी खबर..

February 18, 2025 07:50 AM

बिलासपुर : (HD News); हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुःखद खबर सामने आई है। यहां पर घुमारवीं उपमंडल के छत्र गांव में एक परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूटा पड़ा है। परिवार ने सड़क हादसे में अपना इकलौता जवान बेटा खो दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक घर से दोस्तों को मिलने के लिए निकला था। इस सड़क हादसे में युवक के साथ उसके दो दोस्तों की भी मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा चंड़ीगढ़ के खरड़ में पेश आया है। छत्र गांव का 22 वर्षीय आशीष कुमार अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से चंडीगढ़ गया था। इसी दौरान शाम को दोस्तों के साथ वो बाइक पर सवार होकर खरड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच उनकी बाइक पैरापिट से टकरा गई और बाइक सवार ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनो युवकों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आशीष पढ़ाई में काफी होशियार था। वर्तमान में वो NIT हमीरपुर से MTech. कर रहा था। आशीष परिवार में सबका बहुत लाडला था। आशीष के पिता सुनील कुमार डंगार बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। आशीष की एक बहन भी है- जो बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार गहरने सदमे में हैं।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

21 दिसंबर 2025 का राशिफल: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल!

​"मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल पर किया संवाद : कहा - 'बेटा ! तुम पढ़ो, तुम्हारी हर जिम्मेदारी अब सरकार की"- पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल की दवा इंडस्ट्री पर सवाल: 47 दवाओं के सैंपल फेल, पैरासिटामोल से हार्ट व शुगर की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं, स्वास्थ्य से खिलवाड़ - पढ़ें पूरी खबर

HP High Court सख्त: वक्फ बोर्ड के गठन में देरी और कानून उल्लंघन पर राज्य सरकार को नोटिस - पढ़ें पूरी खबर..

एचआरटीसी कर्मचारियों–पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक फैसले, बीओडी बैठक में बरसीं सौगातें

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: अब केवल रेहड़ी-फड़ी वाले नहीं, बल्कि दुकानों के आगे सरकारी जमीन कब्जाने वाले ‘दुकानदार’ भी नपेंगे - पढ़ें पूरी खबर..

HRTC कर्मचारियों का इंतजार खत्म: 4 किस्तों में मिलेगा पेंडिंग एरियर, निदेशक मंडल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कुलदीप पठानियां, विधायी कार्यों पर की चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के सेब बागवानों की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का आदेश, नहीं कटेंगे सेब के बगीचे - पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने संसद भवन में सोनिया गांधी से की शिष्टाचार भेंट