Thursday | November 19, 2026
18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..       आज का पंचांग: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की संपूर्ण जानकारी       आज का राशिफल: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..       नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई      

हिमाचल | कुल्लू

चिट्टे के दलदल में हिमाचल, चिट्टे से एक और मौत ! 33 साल के युवक की गई जान, वॉशरूम में मिली लाश, डेढ़ महीने में चिट्टे से 8वीं मौत, पढ़ें पूरी खबर..

February 27, 2025 02:52 PM
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में चिट्टे से एक और मौत ! 33 साल के युवक की गई जान, वॉशरूम में मिली लाश, डेढ़ महीने में चिट्टे से 8वीं मौत, सूबे में चिट्टे से हालात खराब, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू: (HD News); हिमाचल प्रदेश के मनाली में पब्लिक टॉयलेट में एक ड्रग एडिक्ट युवक की लाश मिली है। आशंका है कि चिट्टे के सेवन से युवक की मौत हुई है। हालांकि, मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन युवक लंबे समय से चिट्टे का सेवन करता आ हा था और ड्रग एडिक्ट था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। मनाली पुलिस ने मामले की पुष्टी की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मनाली शहर में टॉयलेट में काफी समय से एक युवक घुसा हुआ है और बाहर नहीं निकल रहा है। मौके पुलिस पुलिस जवान विनोद कुमार गए उनके साथ नगर परिषद के लोग भी साथ थे।

पुलिस को दिए बयान में मनाली के गोम्पा रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि करीब 2 बजे दिन वह अपनी दुकान से नगर परिषद कार्यालय के पीछे बने शौचालय में गई थी। इस दौरान शौचालय का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा खुला नहीं। हालांकि, दरवाजे के स्पेश से जब उन्होंने अंदर झांकर देखा तो युवक गिरा हुआ था। इसके बाद नगर निगम को सूचना दी गई और बाद में पुलिस को बुलाया गया।

बाद में जब दरवाजा खोला तो यवक मृत हाल में पाया गया। मृतक की पहचान 17 मील के गांव ब्राण के अर्जुन राणा (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया था और उनके बयान दर्ज किए। परिवार ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदी था। फिलहाल, लाश को मनाली अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते डेढ़ महीने में चिट्टे से 8वीं मौत है। इससे पहले, शिमला में तीन, मंडी और कुल्लू में 2-2, बिलासपुर में एक युवक की जान गई है। सूबे में चिट्टे से हालात खराब हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता