आज का पंचांग: 26 अक्टूबर 2026, सोमवार (शिमला); जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..       "वोट चोरी" का आरोप और मंच से खड़गे के बिगड़े बोल- "मोदी का बाप भी जाएगा..."! महंगाई की मार झेल रही जनता के मुद्दों से भटका विपक्ष!       आज का राशिफल: 26 अक्टूबर 2026 - जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन       शरद पूर्णिमा विशेष पंचांग 25 अक्टूबर: आज रात चंद्रमा बरसाएगा अमृत, जानें कोजागर पूजा और चंद्र दर्शन का सटीक शुभ मुहूर्त।       आज का राशिफल 25 अक्टूबर: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपना भविष्य       HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव       डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब       अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत       Gold Silver Price: 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ने किया निवेशकों का पैसा आधा; जानिए वजह और भविष्य का अनुमान       Mercury to Gold: लैब में मर्करी से सोना बनाने का दावा, सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप कंपनी ने दुनिया को चौंकाया      

हिमाचल | बिलासपुर

बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर..

March 16, 2025 01:27 PM

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व विधायक पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा वीडियो भी वायरल हो रही है जिस पर पंजाबी गाना लगा है। ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं।

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसआईटी के गठन के बाद इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी बीच हमलावरों की संभावित तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं 2 आरोपियों का एक इंस्टा वीडियो भी सामने आया है जोकि हरियाणा के रोहतक जिला के एक गांव के रहने वाले हैं और दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं।

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि इन्हीं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस की टीमें इन्हें ढूंढने में जुटी हैं। वहीं, हमलावरों की एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें वे आते और वारदात को अंजाम देने के बाद जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना यह भी है कि पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को डिटेन किया है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।

बता दें कि शुक्रवार को होली के दिन कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर जब अपने आवास में मौजूद थे तो उसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसाईं। हमलावरों ने इस दौरान 22 से 24 राऊंड फायर किए। इस दौरान एक गोली बंबर ठाकुर को बाईं टांग में लगी जबकि दो गोलियां उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ संजीव कुमार को (एक गोली पेट के पास और दूसरी गोली टांग में) लगीं।

इसके बाद बंबर ठाकुर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती किया, जहां उनको उपचार दिया गया। मामले को लेकर डीआईजी सैंट्रल रेंज सौम्या के नेतृत्व में गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का राशिफल: 26 अक्टूबर 2026 - जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव

डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब

अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत

शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी

हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप

हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व CBI डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव का बड़ा दावा: "पीएम मोदी के भाषण समाज में तनाव फैलाने वाले, यह निश्चित ही एक अपराध है"

हिमाचल पर 1.20 लाख करोड़ का कर्ज! जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछे सवाल, विकास पर भी उठाई आवाज - पढ़ें पूरी ख़बर