Thursday | October 29, 2026
करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..       सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!       हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!       आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -       भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त       अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल      

हिमाचल | चंबा

हिमाचल : चम्बा में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

March 16, 2025 06:46 PM

चम्बा : नगर परिषद चम्बा के सुल्तानपुर वार्ड में खाना बनाते समय स्टोव फटने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान ममता कुमारी (26) पत्नी धर्मेंद्र साहनी गांव घाटबड़रा तहसील व जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रोजाना की तरह शाम को खाना बना रही थी तो इस दौरान अचानक स्टोव फट गया, जिससे स्टोव से निकला तेल व आग उस पर गिर गई। हादसे में महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई।

स्टोव के फटने की आवाज सुनकर आसपास के प्रवासी मजदूर व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग से बुरी तरह झुलसी महिला को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा ले आए, जहां महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे चम्बा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया।

उधर, मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों के बयान दर्ज किए। उसके बाद परिजन महिला को लेकर उपचार के लिए जिले से बाहर निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार को मेडिकल काॅलेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने महिला की मौत के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने मृतका के माता-पिता से भी बिहार में संपर्क किया तथा उनके बयान दर्ज किए। इसमें माता-पिता की तरफ से किसी प्रकार का कोई शक या आरोप जाहिर नहीं किया गया है।

मेडिकल काॅलेज चम्बा के एमएस अविनाश ने बताय कि स्टोव फटने से महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया गया था। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया था। उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बयान दर्ज किए गए हैं। मृतका के माता-पिता से भी दूरभाष के माध्यम से बातचीत हुई है। उनकी तरफ से किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया गया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..

उड़ता हिमाचल: चंबा की 25 पंचायतें 'ड्रग रेड जोन' घोषित, तस्कर की 1.01 करोड़ की संपत्ति सीज, माफिया में खौफ!

सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!

हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान