Thursday | November 19, 2026
18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..       आज का पंचांग: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की संपूर्ण जानकारी       आज का राशिफल: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..       नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई      

हिमाचल | कुल्लू

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से 6 लोगों मौत, कई घायल, पढ़ें पूरी खबर..

March 30, 2025 06:18 PM

कुल्लू: (HD News);  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मणिकर्ण गुरुद्वारा के समीप एक विशालकाय पेड़ के अचानक टूटकर गिरने से 6 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय प्रशासन और निवासियों को हिलाकर रख दिया। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क पर हुआ। सुबह के समय अचानक एक पुराना और विशाल पेड़ तेज हवाओं या अन्य प्राकृतिक कारणों से टूट गया और सड़क पर मौजूद लोगों पर जा गिरा। इसकी चपेट में वहां खड़े रेहड़ी संचालक, एक सूमो वाहन में सवार व्यक्ति और तीन पर्यटक आ गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पेड़ के नीचे दबने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य को गंभीर चोटें आई है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और घायलों की संख्या भी कई बताई जा रही है। प्रशासन की टीम, पुलिस, और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से जारी है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत की निगरानी की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता