Thursday | November 19, 2026
18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..       आज का पंचांग: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की संपूर्ण जानकारी       आज का राशिफल: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..       नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल में बादल फटा, नाले में बाढ़ से 15 गाड़ियां बहीं; आठ जिलों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

May 24, 2025 10:45 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर प्रकृति के कहर का गवाह बना, जब कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक के जगातखाना गांव में शनिवार शाम बादल फटने की भयावह घटना हुई। अचानक आए पानी और मलबे के तेज बहाव में सड़क किनारे खड़ी करीब 15 गाड़ियां बह गईं। इस आपदा ने न केवल स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया, बल्कि प्रदेश में मौसम की गंभीरता की ओर भी इशारा किया है। साथ ही, शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल समेत आठ जिलों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है।

रामपुर/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक स्थित जगातखाना में शनिवार शाम बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई। इससे एक नाले में अचानक बाढ़ आ गई और सड़क किनारे खड़ी लगभग 15 गाड़ियां मलबे के साथ बहकर सतलुज नदी में जा पहुंचीं।

रामपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, तीन सड़कों पर यातायात ठप हो गया था, जिन्हें देर रात तक बहाल कर दिया गया।

बर्फबारी और बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन

चंबा के पांगी व भरमौर की ऊंची चोटियों और रोहतांग दर्रे पर ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला, कुल्लू, लाहौल, चंबा व धर्मशाला में जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में मौसम साफ बना रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 39.2°C तक पहुंच गया।

बंजार, आनी और कोकसर घाटी में बारिश के कारण रबी की फसल की कटाई व लहसुन उत्पादन पर असर पड़ा है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला, देहरा व पालमपुर में दोपहर के बाद तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।

Weather Update: ऑरैंज अलर्ट के बीच नाले में आई बाढ़, मलबे में फंसे कई वाहन, 4 दिन तक रहेगा यैलो अलर्ट

आठ जिलों में अलर्ट, 20 जून तक आ सकता है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रविवार को बारिश और तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 28 मई तक इन जिलों में मौसम खराब बना रह सकता है।

इस बीच, मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार 20 जून तक मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून आठ दिन पहले पहुंचने से हिमाचल में भी समय से पहले मानसून आने की संभावना जताई गई है।

कुल्लू के जगातखाना में बादल फटने की घटना हिमाचल में बदलते मौसम और बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं का गंभीर संकेत है। जहां एक ओर बाढ़ और ओलावृष्टि से लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर कृषि और परिवहन व्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ा है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार और असर पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता