सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..       तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत      

हिमाचल | बिलासपुर

बिलासपुर में दो युवकों की संदिग्ध मौत: चिट्टे का साया फिर लील गया दो ज़िंदगियाँ ! पढ़ें पूरी खबर..

June 01, 2025 06:29 PM
सांकेतिक फ़ोटो
Om Prakash Thakur

बिलासपुर जिले में दो युवाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने नशे के खिलाफ लड़ाई की हकीकत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। यह केवल दो लोगों की मौत नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता, सामाजिक लापरवाही और नशे के खिलाफ खोखली रणनीति की जीती-जागती मिसाल है। एक युवक दो दिन पहले ही जेल से छूटकर घर लौटा था, और दूसरा अस्पताल के बिस्तर से लौट ही नहीं पाया। अब सवाल ये है - आखिर कब तक मौत के बाद ही समाज और तंत्र जागेगा ? पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर : (HD News); जिले में नशे की बढ़ती लत एक बार फिर दो जिंदगियां निगल गई। बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत चिट्टे (हेरोइन) के सेवन से हुई है। पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी है, जबकि एक युवक का पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है।

मृतकों पर पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों ही युवक नशे के मामलों में संलिप्त रहे थे और हाल ही में जेल से बाहर आए थे।

पहला मामला: 39 वर्षीय युवक की मौत, दो दिन पहले ही जेल से छूटा था

घुमारवीं क्षेत्र के सिल्ह गांव निवासी 39 वर्षीय युवक को शनिवार तड़के चार बजे परिजन घर में अचेत अवस्था में पाए। तुरंत उसे घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि उसे करीब डेढ़ माह पहले 5.60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था और 29 मई को ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। आशंका है कि रिहाई के बाद उसने फिर से नशे का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दूसरा मामला: गल्याणा गांव के युवक ने शिमला में तोड़ा दम

दूसरी घटना बिलासपुर शहर के नजदीक के गल्याणा गांव की है, जहां 31 वर्षीय युवक की आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को कुछ दिन पहले चिट्टे के सेवन के बाद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, यह युवक भी दो महीने पहले मादक पदार्थ के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि की कि एक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। दूसरे मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जागरूकता की जरूरत

इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से कैसे बाहर निकाला जाए। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..