Thursday | October 29, 2026
करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..       सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!       हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!       आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -       भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त       अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल      

हिमाचल | चंबा

चंबा में दर्दनाक हादसा: गर्मी से राहत की कोशिश दो युवकों की जान ले गई, एक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता, पढ़ें पूरी खबर..

June 13, 2025 10:57 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों तेज़ गर्मी का कहर जारी है, और इसी से राहत पाने के लिए लोग नदी-नालों और खड्डों का रुख कर रहे हैं। लेकिन यह राहत कब एक भयावह हादसे में बदल जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा चंबा जिले के ओडरा खड्ड में सामने आया, जहाँ नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी की चपेट में आ गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता बताया जा रहा है। पढ़े पूरी खबर..


चंबा: (HD News); हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गर्मी से राहत पाने की कोशिश दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुई। मंगला के पास ओडरा खड्ड में नहाने उतरे युवकों में से दो युवक पानी की गहराई का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है जब चुराह क्षेत्र से 10-12 युवक ओडरा खड्ड में नहाने पहुंचे थे। इनमें से चांजू गांव के दो युवक  नीतेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा और वीरेंद्र उर्फ अंकू निवासी मंगला पानी की गहराई का अंदाज़ा न लगा सके और झरने के नीचे गहरे पानी में डूब गए।

प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि वीरेंद्र पहले गहरे पानी की ओर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए नीतेश भी पानी में कूदा, लेकिन वह भी डूबने लगा। उन्होंने वीरेंद्र का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में उसका हाथ छूट गया और देखते ही देखते दोनों ग़ायब हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम सुल्तानपुर चौकी से मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और काफी मशक्कत के बाद नीतेश का शव खड्ड से निकाला गया। वीरेंद्र की तलाश गुरुवार सुबह दोबारा शुरू की गई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

नीतेश चंबा कॉलेज का अंतिम वर्ष का छात्र था और भद्रम में किराये के मकान में रह रहा था। वीरेंद्र अपने पिता को मेडिकल कॉलेज चेकअप के लिए लाया था और बाद में दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने चला गया था।

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए युवाओं से अपील की है कि नदी-नालों और खड्डों में नहाते समय सतर्कता बरतें और अनजान जगहों पर जाने से बचें।

यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि प्रकृति की खूबसूरती के पीछे खतरों की अनदेखी न की जाए। चंद पल की लापरवाही जीवनभर का पछतावा बन सकती है। प्रशासन और समाज की ज़िम्मेदारी है कि युवाओं को जागरूक करें और खतरनाक जल क्षेत्रों में जाने से रोका जाए।


हिमदर्शन परिवार की ओर से सभी पाठकों से विनम्र अनुरोध है कि इस भीषण गर्मी के मौसम में नदी-नालों, खड्डों और झरनों की ओर न जाएं। भीषण गर्मी से राहत पाने की तलाश में उठाया गया एक गलत कदम आपके जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है। प्राकृतिक जल स्रोतों में गहराई और बहाव का अंदाज़ा लगाना कठिन होता है, जो कभी-कभी जानलेवा हो सकता है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। गर्मी से राहत पाने के लिए सुरक्षित विकल्प चुनें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।


 📌 डिस्क्लेमर: उपरोक्त खबर में दी गई जानकारी विश्वसनीय सूत्रों एवं मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। "himdarshan.com" इस समाचार में वर्णित किसी भी तथ्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। यह समाचार केवल पाठकों की सूचना हेतु प्रकाशित किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..

उड़ता हिमाचल: चंबा की 25 पंचायतें 'ड्रग रेड जोन' घोषित, तस्कर की 1.01 करोड़ की संपत्ति सीज, माफिया में खौफ!

सोलन का 'फर्जी कर्नल' मिस्ट्री: सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक की संदिग्ध मौत, गहराया रहस्य!

हमीरपुर में खौफनाक हादसा: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरकर हालत गंभीर!

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान