हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का धार्मिक महत्व।       अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल में हरियाणा पुलिस की दादागिरी ! पिस्टल दिखाकर बोला, 'गोली से उड़ा दूंगा', घटना CCTV में कैद, क्या है पूरा मामला ? पढ़ें पूरी खबर..

June 13, 2025 12:05 PM
Om Prakash Thakur

कुल्लू : (HD News); हिमाचल की शांत वादियों में सैलानियों की अराजकता कोई नई बात नहीं रह गई है। ताजा मामला कुल्लू जिले के कसोल क्षेत्र के पास सूमारोपा का है, जहां हरियाणा पुलिस के एएसआई सहित अन्य जवानों ने एक होमगार्ड जवान पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दे डाली। इस घटना का वीडियो CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है, जो अब वायरल हो चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल्लू पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाएगी ?

जानकारी के मुताबिक घटना 11 जून रात करीब 11 बजे की है। बाहरी राज्य की एक कार सूमारोपा के साडा बैरियर पर पहुंची, जहां स्टाफ ने एंट्री शुल्क की मांग की। इस पर गाड़ी में सवार तीन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। होमगार्ड जवान नरेश कुमार के अनुसार, जब वह उन्हें समझाने गए, तो एक व्यक्ति ने पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी पर्यटक पास ही स्थित पुलिस चेक पोस्ट की ओर चले गए, लेकिन वहां पहुंचकर भी विवाद खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो महिलाएं भी मौजूद थीं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और होमगार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया गया और बैरियर तक उखाड़ दिया गया।

📹 CCTV में कैद पूरी घटना 

इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सफेद रंग की कार से एक युवक उतरता है और बैरिकेड हटाने के बाद वहां तैनात कर्मी को धमकाता है। होमगार्ड डंडा लेकर आता है लेकिन जब उसे धमकाया जाता है तो वह डर के मारे डंडा फेंक देता है। इसके बाद कार से एक अन्य युवक भी बाहर निकलता है।

यह पहली बार नहीं है जब कुल्लू में सैलानियों ने हदें पार की हों। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस केवल औपचारिक एफआईआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर देती है। हाल ही में भिंडरावाला समर्थकों द्वारा भी कुल्लू में हंगामा किया गया था और एक स्थानीय युवक अमन सूद के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया।

कसोल के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी अमन सूद ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के ऊपर रिवॉल्वर तानना बेहद निंदनीय है और यह दर्शाता है कि कानून का डर खत्म होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी शराब के नशे में थे और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

अमन सूद ने यह भी मांग की है कि होमगार्ड जवान पर की गई क्रॉस एफआईआर तुरंत रद्द की जाए और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि वर्दी की गरिमा और स्थानीय प्रशासन की साख बची रह सके।

बता दें कि यह मामला केवल एक कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की छवि और सुरक्षा तंत्र की साख का है। सवाल यह है कि क्या कुल्लू पुलिस सख्त कार्रवाई कर सैलानियों के इस बेलगाम रवैये पर लगाम लगाएगी या फिर यह घटना भी अन्य मामलों की तरह केवल कागज़ों में दर्ज होकर रह जाएगी?


 📢 डिस्क्लेमर: उपरोक्त खबर में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, चश्मदीदों और विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है। "himdarshan.com" इस खबर में वर्णित किसी भी तथ्य, दावे या आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। यह लेख केवल सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा

ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट