Wednesday | November 18, 2026
18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..       आज का पंचांग: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की संपूर्ण जानकारी       आज का राशिफल: 18 नवंबर 2026, बुधवार – जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..       नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई      

हिमाचल | चंबा

चंबा के चुराह में फटा बादल : सड़कें टूटीं, खेतों में मक्की की फसल बर्बाद, पढ़ें पूरी खबर..

July 08, 2025 08:31 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्राकृतिक आपदा का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। चुराह उपमंडल के पंगोला नाले में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बादल फटने से नकरोड़-थल्ली मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज जलप्रवाह से मनरेगा के तहत चल रहे कार्य ठप हो गए, वहीं खेतों में खड़ी मक्की की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चंबा : (HD News); हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। चुराह उपमंडल के पंगोला नाले में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बादल फटने से इलाके में भारी तबाही मच गई। बादल फटने से नकरोड़-थल्ली मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। नाले के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से मनरेगा के तहत चल रहे कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी मक्की की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ग्राम पंचायत गड़फरी और थल्ली में बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में यह चुराह क्षेत्र में दूसरी बार बादल फटने की घटना है।

तहसीलदार आशीष ठाकुर ने जानकारी दी कि पंगोला नाले में अचानक आई बाढ़ से नकरोड़-थल्ली सड़क पर यातायात ठप हो गया है। चंबा जिले के सलूणी और तीसा क्षेत्र में भी दस से अधिक संपर्क मार्ग बारिश के कारण बंद हो चुके हैं।

इधर पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हरदासपुरा के समीप एक ट्रक नाली में फंस गया, जिससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक जाम रहा।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का असर:

ऊना: सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

कांगड़ा: गगल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण स्पाइसजेट और इंडिगो की दिल्ली से आने वाली उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

धर्मशाला: दोपहर बाद ऊपरी इलाकों में बारिश हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की धूप और बादल छाए रहे।

कुल्लू-मनाली: कुल्लू में घने बादल छाए रहे जबकि मनाली में दोपहर बाद बारिश हुई। ब्यास और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

प्रशासन अलर्ट पर:

राज्य भर में बदले मौसम के मिजाज से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और अन्य जिलों में भारी बारिश, बादल फटना और मार्गों के बंद होने से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता