Thursday | October 29, 2026
अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल       शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़       बॉलीवुड के 'पावर कपल' के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया से तस्वीरें डिलीट होने के बाद गॉसिप बाजार गर्म       हॉलीवुड में बजा भारतीय सिनेमा का डंका, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर की पैन-ग्लोबल फिल्म में लीड रोल करेंगी दीपिका       नई वेब सीरीज 'सत्यचक्र' पर भड़का सियासी बवाल, मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का गंभीर आरोप       स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, रेलवे सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल      

हिमाचल | चंबा

चंबा के चुराह में फटा बादल : सड़कें टूटीं, खेतों में मक्की की फसल बर्बाद, पढ़ें पूरी खबर..

July 08, 2025 08:31 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्राकृतिक आपदा का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। चुराह उपमंडल के पंगोला नाले में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बादल फटने से नकरोड़-थल्ली मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज जलप्रवाह से मनरेगा के तहत चल रहे कार्य ठप हो गए, वहीं खेतों में खड़ी मक्की की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चंबा : (HD News); हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। चुराह उपमंडल के पंगोला नाले में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बादल फटने से इलाके में भारी तबाही मच गई। बादल फटने से नकरोड़-थल्ली मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। नाले के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से मनरेगा के तहत चल रहे कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी मक्की की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ग्राम पंचायत गड़फरी और थल्ली में बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में यह चुराह क्षेत्र में दूसरी बार बादल फटने की घटना है।

तहसीलदार आशीष ठाकुर ने जानकारी दी कि पंगोला नाले में अचानक आई बाढ़ से नकरोड़-थल्ली सड़क पर यातायात ठप हो गया है। चंबा जिले के सलूणी और तीसा क्षेत्र में भी दस से अधिक संपर्क मार्ग बारिश के कारण बंद हो चुके हैं।

इधर पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हरदासपुरा के समीप एक ट्रक नाली में फंस गया, जिससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक जाम रहा।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का असर:

ऊना: सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

कांगड़ा: गगल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण स्पाइसजेट और इंडिगो की दिल्ली से आने वाली उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

धर्मशाला: दोपहर बाद ऊपरी इलाकों में बारिश हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की धूप और बादल छाए रहे।

कुल्लू-मनाली: कुल्लू में घने बादल छाए रहे जबकि मनाली में दोपहर बाद बारिश हुई। ब्यास और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

प्रशासन अलर्ट पर:

राज्य भर में बदले मौसम के मिजाज से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और अन्य जिलों में भारी बारिश, बादल फटना और मार्गों के बंद होने से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: PWD के प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार अवैध करार, तत्काल पद छोड़ने के आदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा: 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा: गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मां की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती

हिमाचल में करोड़ों के घोटाले का खुलासा! पूर्व विधायक के बेटे, निर्माण कंपनी और तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज – पढ़ें पूरी खबर