आज का पंचांग: 26 अक्टूबर 2026, सोमवार (शिमला); जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..       "वोट चोरी" का आरोप और मंच से खड़गे के बिगड़े बोल- "मोदी का बाप भी जाएगा..."! महंगाई की मार झेल रही जनता के मुद्दों से भटका विपक्ष!       आज का राशिफल: 26 अक्टूबर 2026 - जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन       शरद पूर्णिमा विशेष पंचांग 25 अक्टूबर: आज रात चंद्रमा बरसाएगा अमृत, जानें कोजागर पूजा और चंद्र दर्शन का सटीक शुभ मुहूर्त।       आज का राशिफल 25 अक्टूबर: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपना भविष्य       HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव       डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब       अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत       Gold Silver Price: 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ने किया निवेशकों का पैसा आधा; जानिए वजह और भविष्य का अनुमान       Mercury to Gold: लैब में मर्करी से सोना बनाने का दावा, सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप कंपनी ने दुनिया को चौंकाया      

हिमाचल | बिलासपुर

Bus Accident: बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर

July 11, 2025 01:14 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

बिलासपुर : (HD News); गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक निजी बस नम्होल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना करीब रात 2 बजे हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में कुल 36 श्रद्धालु सवार थे। इनमें 26 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं और 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस भयावह दुर्घटना में किसी की जान का अभी तक नुकसान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस पंजाब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर हिमाचल के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। नम्होल से गुजरते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है, जिसमें तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासन की मुस्तैदी ने कई जानें बचा लीं। हादसे ने एक बार फिर पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित और सतर्क ड्राइविंग की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि इस दुर्घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का राशिफल: 26 अक्टूबर 2026 - जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव

डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब

अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत

शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी

हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप

हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व CBI डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव का बड़ा दावा: "पीएम मोदी के भाषण समाज में तनाव फैलाने वाले, यह निश्चित ही एक अपराध है"

हिमाचल पर 1.20 लाख करोड़ का कर्ज! जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछे सवाल, विकास पर भी उठाई आवाज - पढ़ें पूरी ख़बर