सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..       तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत      

हिमाचल | बिलासपुर

Bus Accident: बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर

July 11, 2025 01:14 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

बिलासपुर : (HD News); गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक निजी बस नम्होल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना करीब रात 2 बजे हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में कुल 36 श्रद्धालु सवार थे। इनमें 26 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं और 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस भयावह दुर्घटना में किसी की जान का अभी तक नुकसान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस पंजाब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर हिमाचल के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। नम्होल से गुजरते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है, जिसमें तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासन की मुस्तैदी ने कई जानें बचा लीं। हादसे ने एक बार फिर पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित और सतर्क ड्राइविंग की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि इस दुर्घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..