Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | किन्नौर

रामपुर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 80 वर्षीय बुजुर्ग को 5 साल कैद, 2 हजार जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

September 24, 2025 01:15 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। रामपुर स्थित पॉक्सो कोर्ट ने 80 वर्षीय बुजुर्ग बलकु राम को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने का दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर: (HD News); हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रामपुर स्थित पॉक्सो कोर्ट ने एक संगीन मामले में 80 वर्षीय बुजुर्ग बलकु राम को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में आरोपी को पांच साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यह मामला टापरी क्षेत्र के चगांव गांव से जुड़ा है।

यह घटना 11 मार्च 2024 की है, जब सात वर्षीय बच्ची अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 3:45 बजे बच्ची पानी लेने नलके की ओर गई, तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी बलकु राम उसे टॉफी का लालच देकर एकांत स्थान पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं।

इस बीच, एक टेलर ने मकान की छत से पूरी घटना को देख लिया और उसका वीडियो बना लिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। बाद में टेलर ने यह वीडियो पीड़िता के माता-पिता को दिखाया। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में कुल 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से भी एक साक्ष्य पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए पांच साल की सजा और जुर्माना सुनाया।

इस मामले में सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की। कोर्ट का यह फैसला नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है कि उम्र चाहे 80 वर्ष हो या उससे अधिक, कानून के सामने सभी बराबर हैं और दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए।

यह फैसला उन सभी के लिए सख्त संदेश है जो नाबालिगों के साथ अपराध करने की सोच रखते हैं। अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून के सामने न तो उम्र कोई ढाल बन सकती है और न ही सामाजिक हैसियत। दोषी को हर हाल में उसके अपराध की सजा मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं