सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..       तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत      

हिमाचल | बिलासपुर

धार्मिक स्थल पर जल संकट: श्री नयना देवी जी में नल सूखे, लोग बूंद-बूंद को तरसे, पेयजल सप्लाई ठप - पढ़ें पूरी खबर..

October 03, 2025 09:58 PM
Om Prakash Thakur

प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में पेयजल संकट दिनों-दिन विकराल रूप लेता जा रहा है। स्थिति यह है कि महीने के मात्र 15-20 दिन ही पानी की सप्लाई हो पाती है, वह भी बमुश्किल 1 घंटे के लिए। विभाग हर बार बहाने गिनाता है, लेकिन जनता अब इन तर्कों से ऊब चुकी है और खुलकर नाराजगी जता रही है। पढ़ें विस्तार से -

जय माता दी । आज के श्रृंगार दर्शन माँ श्री नैना देवी जी।

बिलासपुर: (HD News); प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी इन दिनों भयंकर पेयजल संकट से जूझ रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि यहां महीने में महज 15 से 20 दिन ही पानी की सप्लाई हो पाती है, बाकी समय नल पूरी तरह सूखे रहते हैं। लोगों का कहना है कि दो दिन पानी आने के बाद सप्लाई फिर से ठप पड़ जाती है। कभी गांव को पानी देने का बहाना, कभी मेनलाइन फटना, कभी ट्रांसफार्मर की खराबी और कभी उठाऊ पेयजल योजना में बिजली कटौती – यही विभाग का रोज़ाना का रटा-रटाया जवाब है।

लोगों का आरोप – "बिल दोगुना, पानी आधा"

स्थानीय निवासी भारत भूषण, निखिलेश कुमार, गौरव शर्मा, श्रीकांत, प्रमिला शर्मा, नीलम शर्मा, प्रतिभा कुमारी, नीना शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभाग की नाकामी ने लोगों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। जहां पहले 6 महीने का ₹1166 बिल वसूला जाता था, अब 4 महीने के लिए ही ₹2308 वसूले जा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब पर्याप्त पेयजल ही उपलब्ध नहीं कराया जा रहा तो इतना भारी-भरकम बिल आखिर किस बात का?

एक घंटे की सप्लाई नाकाफी

लोगों ने कहा कि जब कभी भी पानी दिया जाता है तो वह भी 24 घंटे में केवल 1 घंटे के लिए ही मिलता है। यह मात्रा एक परिवार के लिए बेहद कम है। स्थानीय जनता ने मांग की है कि सुबह और शाम कम से कम 2-2 घंटे पानी की सप्लाई दी जाए, ताकि बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें।

6.30 करोड़ की स्कीम बनी "मिथ्या"

करीब 10-12 वर्ष पूर्व 6.30 करोड़ की लागत से बनी पेयजल योजना ने भी लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तब विश्वास दिलाया गया था कि अब स्थायी रूप से संकट से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज भी लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।

विभाग का दावा – "आज रात से सुधरेगी सप्लाई"

इस बाबत जब अधिशासी अभियंता श्याम सिंह पुंडीर से बात की गई तो उन्होंने माना कि राइजिंग मेन में लीकेज के कारण समस्या आई है। उन्होंने दावा किया कि आज रात तक सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी और कल से लोगों को पानी उपलब्ध हो जाएगा।

शक्ति पीठ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर अगर बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होंगी तो स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं दोनों के लिए हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं। जनता की मांग है कि विभाग अब बहानों से आगे बढ़कर स्थायी समाधान निकाले, अन्यथा गुस्सा और आक्रोश और भी विकराल रूप धारण कर सकता है।

शक्ति पीठ जैसे धार्मिक महत्व वाले स्थल पर पेयजल संकट ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्रद्धालु और स्थानीय लोग दोनों ही परेशान हैं। करीब 6.30 करोड़ की लागत से बनी स्कीम भी फेल साबित हो चुकी है। ऐसे में लोगों की मांग है कि विभाग अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि स्थायी समाधान पेश करे, वरना बढ़ता गुस्सा बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..