Saturday | September 26, 2026
आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 22 सितम्बर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी!       हिमाचल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी को भी मिलेगा फैमिली पेंशन का हक - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में मासूम पर कुत्तों का हमला, महापौर कार्यालय के बाहर फूटा जनाक्रोश; गदर फ्रंट बोला - ‘आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए’ - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 सितंबर 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?      

धर्म/संस्कृति

चाणक्य नीति: अगर आपके पास ये तीन चीजें है, तो धरती पर ही मिल सकता है स्वर्ग जैसा सुख

June 18, 2020 07:44 AM

Chanakya Niti: नीति शास्त्र के महान ज्ञाता रहे आचार्य चाणक्य ने जीवन की परेशानियों से बचने के लिए चाणक्य नीति में अनेकों नीतियों का उल्लेख किया है। इसमें एक श्लोक के माध्यम से वो बताते हैं कि तीन चीजें हमारे पास हों तो धरती पर ही स्वर्ग के सुख की अनुभूति हो सकती है।

आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

हमारे पौराणिक शास्त्रों में भव्य स्वर्ग लोक का वर्णन मिलता है जहां पुण्य आत्माएं कुछ काल के लिए रहती है। स्वर्ग वह जाता है जो पुण्य करने वाला है। वह वहां अपने पुण्यफल समाप्त होने तक रहता है। यहां अनंतकाल तक वही रहता है जिसने मोक्ष प्राप्त कर लिया हो। लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ लोगों को धरती में स्वर्ग लोक प्राप्त हो जाता है। इस बात को उन्होंने अपने इस श्लोक में कहा है।

यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी। विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि।।

जिसका पुत्र आज्ञाकारी होता है -

चाणक्य नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति का पुत्र आज्ञाकारी हो उस व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है। उसे मानो धरती पर ही जीते-जी स्वर्गलोक मिल जाता है। आज्ञाकारी पुत्र अपने माता-पिता का मान-सम्मान करता है। समाज में उनका गौरव बढ़ाता है। वहीं जिस मां-बाप का पुत्र कपूत हो तो उनका जीवन नर्क बन जाता है।

जिसकी पत्नी उसकी इच्छा के अनुरूप व्यव्हार करती है - 

जिस व्यक्ति की पत्नी उनके इच्छानुरूप कार्य करती है उस व्यक्ति को भी स्वर्गलोक धरती में ही प्राप्त हो जाता है। आज्ञाकारी, पतिव्रता पत्नी अपने पति के ऊपर किसी भी तरह का संकट नहीं आने देती है, फिर चाहें वह काल ही क्यों न हो। वहीं इसके विपरीत यदि पत्नी अपने पति की आज्ञा को नहीं मानती है तो ऐसा घर शीघ्र ही नष्ट हो जाता है।

जिसे अपने धन पर संतोष है-

मनुष्य को अपनी आर्थिक स्थिति पर कभी भी संतोष नहीं होता है। ऐसे में उसका लालच बढ़ता है। धन कमाने की महत्वाकांक्षा उसके सामने सही गलत के भेद को मिटा देती है। लेकिन जिसे अपने धन पर संतोष हो, जो अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट हो वह व्यक्ति बहुत ही खु़श होता है। उसे मानो स्वर्गलोक की प्राप्ति धरती में ही हो जाती है।

चाणक्य नीति के बारे में -

 मौर्य काल के महान दार्शनिक आचार्य कौटिल्य को चाणक्य के नाम से जाना जाता है। वे तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य थे। चाणक्य नीति में उन्होंने अपने सिद्धांतों का प्रतिपादन किया है। उनके सिद्धांत वास्तविक जीवन के लिए बेहद ही प्रासंगिक हैं। इसलिए आज भी चाणक्य नीति की बातों को अहमियत दी जाती है।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

आज मनाया जा रहा है मां बगलामुखी जन्मोत्सव: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, अचूक मंत्र और विधि -पढ़ें पूरी खबर..

बाड़ीधार के बुईला में सजेगा माँ भगवती का भव्य दरबार, भजनों की अमृत वर्षा करेंगी सुप्रसिद्ध गायिका लक्ष्मी ज्योती - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में चैत्र नवरात्र की भव्य तैयारियां: 19 मार्च से सजेंगे माता के दरबार, गैस संकट के बीच भी नहीं रुकेगा भंडारा; जानें पूरी खबर

चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!

करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: शिमला कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना, पढ़ें पूरी खबर..

शारदीय नवरात्रि 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..

श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर

मां भगवती के जयकारों से गूंजेगा सरयांज: 20 जून को होगा विशाल जागरण, अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें..